हरदोई 25 फ़रवरी 26*हरदोई इश्क का प्लान,चोरी का काम… और फिर मुठभेड़ में अंजाम!
हरदोई में नोएडा के शातिर लुटेरे घायल…
हरदोई में इश्क की मुलाकात का प्लान बनाकर आए दो शातिर लुटेरों की कहानी फिल्मी अंदाज़ में खत्म हुई।नोएडा में सक्रिय ये दोनों अपराधी अपनी-अपनी प्रेमिकाओं से मिलने पहुंचे थे,लेकिन रोमांस से पहले उन्होंने लाखों की चोरी कर डाली।पुलिस की घेराबंदी में जब इनका सामना हुआ तो गोलियां चलीं, और कुछ ही पलों में दोनों के पैर में गोली लग गई।इश्क का सफर सीधे अस्पताल और फिर हवालात तक पहुंच गया।
कोतवाली शहर क्षेत्र के आजाद नगर में 17-18 फरवरी की रात सिंचाई विभाग के प्रशासनिक अधिकारी सुनील जौहरी का घर सूना था।बाइक से घूम-घूमकर रेकी करने वाले इन शातिरों ने मौका देखते ही ताला तोड़ा और ज्वेलरी व नकदी समेट ली।पुलिस को जैसे ही सुराग मिला, बावन रोड बाईपास पर चेकिंग तेज कर दी गई।संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने की कोशिश हुई तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।जवाबी कार्रवाई में बिहार के मोतिहारी निवासी कमरुद्दीन और हमीरपुर के धीरेंद्र सिंह उर्फ धीरज के पैर में गोली लगी और दोनों धर दबोचे गए। बरामदगी भी कम चौंकाने वाली नहीं रही,इनके पास से दो अवैध .315 बोर तमंचे, चार खोखा, दो जिंदा कारतूस, चोरी की ज्वेलरी, लैपटॉप, मोबाइल, नकदी और बाइक पुलिस के हाथ लगी। धीरेंद्र 2021 में आगरा में व्यापारी पर जानलेवा हमला कर कार लूट के मामले में भी मुठभेड़ में घायल हो चुका है।दोनों पर नोएडा, आगरा और अन्य जिलों में लूट-डकैती व आर्म्स एक्ट के कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस अब इनके पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों युवतियां हरदोई की रहने वाली हैं और नोएडा में नौकरी करती थीं।वहीं इनकी मुलाकात इन बदमाशों से हुई थी। 14 फरवरी को दोनों अपनी-अपनी प्रेमिकाओं से मिलने हरदोई आए थे।लेकिन प्यार की इस मुलाकात के बीच इन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।लेकिन इश्क का यह सफर आखिरकार पुलिस की गोलियों की गूंज में थम गया और हरदोई पुलिस ने उन्हें उनके “अंजाम” तक पहुंचा दिया।

More Stories
लखनऊ 15 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 15 अप्रैल 26*आगामी जनगणना में लिव-इन रिलेशन में रहने वाले कपल को लेकर सरकार विशेष प्रावधान करने जा रही है।
नई दिल्ली 15 अप्रैल 26*केंद्र सरकार ने लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर करीब 850 की जा सकती हैं।