हमीरपुर मौदहा 28 जून*नगर में बकरीद की नमाज ईदगाह सहित डेढ़ दर्जन मस्जिदों में होगी।
अधिकांश मस्जिदों में नमाज का समय घोषित कर सोशल मीडिया में सूचना भी दे दी है।
बड़ी ईदगाह के सदर जनाब हाजी जावेद अख्तर मंजर ने बताया कि गुरुवार की सुबह सात बजे बिना किसी इंतजार के ईदगाह में नमाज होगी। अगर नमाज के वक्त बारिश हुई और वहां पहुंचने व भीगने के हालात हैं तो यह नमाज बड़ी जामा मस्जिद में होगी।इसी तरह चौधराना जामा मस्जिद के पेश इमाम जनाब मौलाना अताउर्रहमान ने ऐलान किया है कि उनकी मस्जिद में सुबह सात बजे,रहमानिया मस्जिद के पेश इमाम मौलाना सनाउल्लाह ने बताया कि इस मस्जिद में सुबह सात बजे ,हजरत मोदी सईद बाबा मस्जिद में ईद की नमाज साढ़े सात बजे तो हुसैनगंज मोहल्ला में फाजिल मियां की बड़ी मस्जिद में ईद की नमाज सात बजे,खानकाह मस्जिद हुसैनगंज में ईद की नमाज 6:15 पर इसी के निकट छिमौली चौराहा के निकट निजामी मस्जिद में ईद की नमाज 6:30 बजे होगी। कमरहा कायमकुआं मस्जिद में सात बजे,कपसा मार्ग कुरैशी मस्जिद में 7-15, मलीकुआ चौराहे में ईद की नमाज ब्लाक के निकट शाही जामा मस्जिद में साढ़े सात बजे,बहारशाह दाता,गरीब शाह दाता कुम्हरौडा,बाकी तलाईया,दीवान सहीद बाघू मसजिद, पहाड़ी बाबा मस्जिद में,हक्की बाबा मसजिद मे भी ईद की नमाज होगी।
ब्यूरो चीफ हमीरपुर जितेंद्र कुमार के साथ मौदहा तहसील रिपोर्टर
आशुतोष

More Stories
भागलपुर28मई26*गंगा स्नान के दौरान युवक की डूबने से मौत*
हरदोई28 mayi 26*छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता-पुत्र पर बांके से हमला,तीन घायल,मोहल्ले में दहशत…
लखनऊ28मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें………..