सोनभद्र04सितम्बर*भू माफियाओं द्वारा धड़ल्ले एनसीएल/वन विभाग के सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा जारी।*
*- अवैध कब्जा अधिकारियों द्वारा जमींदोज कर मुक्त कराया गया था आखिर किसके संरक्षण में हो रहा निर्माण*
अनपरा/सोनभद्र-अनपरा नगर पंचायत अन्तर्गत अनपरा मोड़ सिनेमा रोड मुख्य मार्ग स्थित लगभग 500 मीटर सरकारी पहाड़ी भूमि पर दबंग भूमाफियाओं द्वारा तरह तरह
के हथकंडे अपना अवैध कब्जा करने का सिलसिला लगातार जारी है,अब फिर दुबारा से निरंतर जारी बना हुआ है ! विगत वर्ष लगभग 500 मीटर सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा हटाने को लेकर जि़म्मेदार अधिकारियों द्वारा अतिक्रमण जमींदोज कर मुक्त कराया गया था,इसके बावजूद भी पहाड़ी भूमि पर दबंग भूमाफियाओं द्वारा अवैध कब्ज़ा कर निर्माण कार्य का खेल बेधड़क धड़ल्ले से जारी है,कहीं ना कहीं वन विभाग या पुलिस प्रशासन या एनसीएल के अधिकारियों की मिलीभगत से यह सारा खेल चल रहा है, आखिर भू माफियाओं को कौन दे रहा है,सरक्षण जिले के आला अधिकारी अपना ध्यान आकर्षित करें अन्यथा भू माफियाओं द्वारा सरकारी संपत्ति पर अवैध तरीके से कब्जा होता रहेगा। या फिर संबंधित मामले को जिम्मेदार अधिकारियो द्वारा इस चल रहे अवैध कब्ज़ा पर रोकथाम लगाने के साथ ही कब्ज़ा धारियों पर कार्यवाही की जाएगी भी या नहीं ! *वही लोगो की चर्चाओं की मानें को स्थानीय कब्जाधारियों द्वारा सरकारी भूमी पर कब्ज़ा दिखा जरूरतमंद ग्राहकों से दस से पंद्रह लाख रुपए मे सौदेबाजी कर अवैध धन की उगाही भी की जा रही हैं* अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारियो द्वारा मामले को गंभीरता से संज्ञान लेकर कार्यवाही की भी जाती हैं या नहीं या फिर संबंधित मामले में कहीं जिम्मेदार अधिकारी की भी स्नलिप्ता तो नही हैं!
More Stories
मुजफ्फरनगर 28 सितंबर 26* शहीदे आजम सरदार भगत सिंह को उनकी जयंती पर देश प्रेम और बलिदान के लिए याद किया*
अयोध्या 28 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मुजफ्फरनगर 28 सितंबर 26*प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन चौंपियनशिप में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज के शिव चौधरी ने जीता स्वर्ण पदक