मुजफ्फरनगर 28 सितंबर 26* शहीदे आजम सरदार भगत सिंह को उनकी जयंती पर देश प्रेम और बलिदान के लिए याद किया*
लोकेन्द्र गौतम*ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल *यूपीआजतक*
मुजफ्फरनगर *शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान केंद्रीय एंबुलेंस सेना बल के राष्ट्रीय महासचिव लोकेंद्र गौतम ने महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उनकी शहादत को नमन किया।
कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। उपस्थित लोगों ने उनके जीवन, संघर्ष और देश की आजादी के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को याद किया। इस दौरान माहौल देशभक्ति के नारों और शहीद भगत सिंह के जयघोष से गूंज उठा।
लोकेंद्र गौतम ने कहा कि भगत सिंह केवल एक क्रांतिकारी नहीं, बल्कि युवाओं के लिए साहस, त्याग और राष्ट्रप्रेम की जीवंत प्रेरणा हैं। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनकी शहादत हमें यह संदेश देती है कि राष्ट्रहित और देश की सेवा से बढ़कर कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को शहीद भगत सिंह के विचारों और उनके संघर्ष से प्रेरणा लेकर देश और समाज के निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। भगत सिंह का नाम भारतीय इतिहास में सदैव सम्मान और गर्व के साथ लिया जाता रहेगा। इस अवसर पर केंद्रीय एंबुलेंस सेना बल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बृजेश चौधरी, ऋषि पाल, राजकुमार, अनुराग, हर्ष, तनुश्री, शीला गौतम, मोहित, सुनील, मनोज सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। सभी ने शहीद भगत सिंह की शहादत को नमन करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
More Stories
अयोध्या 28 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मुजफ्फरनगर 28 सितंबर 26*प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन चौंपियनशिप में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज के शिव चौधरी ने जीता स्वर्ण पदक
लखनऊ 28 सितम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*