सुल्तानपुर25अगस्त25*पीरोसरैया में कोटेदार के विरुद्ध,दिए गए शिकायतपत्र की जांच करने पहुँचे अफसर, सख़्त सुरक्षा के बीच हुई जांच*
बल्दीराय/सुल्तानपुर
तहसील बल्दीराय क्षेत्र के ग्रामसभा पीरोसरैया में राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायतों की जांच के लिए सोमवार को एसडीएम विपिन कुमार दूबे, बीडीओ धनपतगंज दिव्या सिंह व एआरओ हेमंत कुमार पहुँचे। जांच टीम ने निर्धारित स्थल कंपोजिट विद्यालय में राशनकार्ड धारकों से बयान दर्ज किए।
जांच के दौरान परिसर में तीन थानों की पुलिस तैनात रही और राशनकार्ड धारकों के अलावा किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। निष्पक्षता बनाए रखने के लिए एक-एक लाभार्थी से अलग-अलग बयान दर्ज कर हस्ताक्षर भी करवाए गए।
गौरतलब है कि कुल नौ शिकायतकर्ताओं में सात शिकायतकर्ता कई महीनों से कोटेदार से राशन नहीं ले रहे हैं।
इस दौरान थानाध्यक्ष धनपतगंज प्रवीण कुमार यादव के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही।

More Stories
पूर्णिया बिहार 26 जून 26* दसवीं को इमामबाड़ों-अखाड़ों में उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंजा ‘या हुसैन’ का नारा
नोयडा27जून26*नोएडा में मोहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न, महानगर कांग्रेस ने किया अखाड़ों का स्वागत, पुलिस व्यवस्था की सराहना
बांदा 27 जून 26*नशे में धुत ओवरलोड डग्गी ने ट्रांसफार्मर में मारी टक्कर, खंभा-ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त