सुल्तानपुर 26दिसम्बर 25*बल्दीराय ब्लॉक में मनरेगा कार्यों की हकीकत उजागर,58 कार्यों पर 1697 मजदूरों की रही मौजूदगी*
सुल्तानपुर। बल्दीराय विकासखंड में मनरेगा के तहत संचालित कार्यों की जमीनी हकीकत सामने आई है। 25 दिसंबर को एनएमएमएस एप के माध्यम से दर्ज उपस्थिति के अनुसार ब्लॉक की 31 ग्राम पंचायतों में कुल 58 कार्य संचालित पाए गए, जिन पर 187 मस्टर रोल के जरिए 1697 श्रमिकों ने कार्य किया।आंकड़ों के मुताबिक सबसे अधिक मजदूरों की उपस्थिति मोहम्मदपुर काजी ग्राम पंचायत में दर्ज की गई, जहां चार कार्यों पर 189 श्रमिकों ने श्रमदान किया। वहीं डोभियारा ग्राम पंचायत में पांच कार्यों पर 195 मजदूर कार्यरत मिले। इसके अलावा अरवल, अशरफपुर, गौरा बारामऊ, हेमनापुर, सरायबग्गा, सिंघनी समेत अन्य ग्राम पंचायतों में भी मनरेगा के तहत विकास कार्य सक्रिय रूप से चलते पाए गए।कड़ाके की ठंड के बावजूद कई स्थानों पर मजदूरों को बिना पर्याप्त गर्म कपड़ों के कार्य करते देखा गया। कुछ स्थानों पर श्रमिक केवल बनियान में ही काम करते नजर आए,जिससे मजदूरों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

More Stories
कानपुर नगर13अगस्त26*’मिशन शक्ति 5.0′ के तहत पनकी पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, ‘
अयोध्या13अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ13अगस्त26*यूपी में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ी।