सुल्तानपुर 19 अप्रैल 26*भगवान परशुराम से प्राप्त करें बल बुद्धि विद्या एवं समृद्धि…मौनी महाराज*
*जन्मदिवस पर विविध आयोजन*
सुल्तानपुर..रविवार को अक्षय तृतीया पर जिले भर में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।शहर मुख्यालय पर जहां परशुराम युवा वाहिनी मिशन परशुराम चौक द्वारा परशुराम चौक पर विविध आयोजन किया गए वहीं पयागीपुर चौराहे पर विप्र समागम का आयोजन हुआ।जिलेभर में कई स्थानों पर भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई । शोभायात्राएं निकाली गई। भंडारे का आयोजन हुआ। सोशल मीडिया भी भगवान परशुराम की जयंती की शुभकामनाओं के संदेशों से पटा रहा। विप्र सम्मेलन मे मुख्य अतिथि के रूप में पधारे सगरा आश्रम पीठाधीश्वर अभय चैतन्य मौनी महाराज ने दीप प्रज्वलित करते हुए कार्य क्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा आज पूरी दुनिया भगवान परशुराम के चरणों में नतमस्तक हो रही है । परशुराम की उपासना करने से विपत्तियों का नाश हो जाता है। आज सभी श्री राम के चरणों में है परशुराम के चरणों में है। भारत में नई क्रांति आने वाली है और भारत का भाग्य बदलने वाला है।आज के युवा बल बुद्धि विद्या समृद्धि व शक्ति प्राप्त करने के लिए भगवान परशुराम के चरण में जाएं। उनके आशीर्वाद और अपनी मेहनत से उच्च स्थान हासिल करें और समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बने। पूर्व विधायक संतोष पांडेय ने कहा कि इसी समाज की शक्ति व एकजुटता से विधानसभा पहुंचे और अपने कार्यकाल में उन्होंने प्रदेश की राजधानी में भगवान परशुराम का न सिर्फ मंदिर बनवाया बल्कि उनके शास्त्र फरसे की स्थापना की । संगठन और एकता के लिए सभी को एकजुट होकर काम करने का आवाहन किया और समाज के हर कमजोर की मदद का अपना संकल्प दोहराया। पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित जय नारायण तिवारी ने कहा आप मंथन कीजिए लेकिन समाज का भी चिंतन करते रहिए। कार्यक्रम के संरक्षक पंडित राम शब्द मिश्रा ने सभी आगंतुक व अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नौजवानों को अपने बुजुर्गों से सीख लेनी चाहिए । कांग्रेस नेता वरुण मिश्रा, कांग्रेस नेता एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष चिकित्सक डॉ डीएस मिश्रा, राधिका प्रसाद पांडेय आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सुभाष तिवारी एडवोकेट ने किया। सत्य नारायण तिवारी, राजेश तिवारी, सभासद गिरीश मिश्र अखिलेश मिश्र, जयशंकर तिवारी, ओमप्रसाद मिश्र, रामदेव मिश्र , जयशंकर दूबे , चंदन तिवारी, सुभम् दूबे, शुभम पाल, धर्मराज पाल , रूपेश शुक्ल रमेशशर्मा, सनी मिश्र, दिलीप मिश्र , पूर्व प्रधान प्रमोद पांडेय, आदर्श पाण्डे, सतीश पांडेय, पूर्व प्रधान अनिल मिश्र, चंद्रदेव मिश्र, वीरेंद्र चौबे, अरुण उपाध्याय,
हरख नारायण मिश्र, राजेश ओझा, नंदन चतुर्वेदी, डॉ नीरव पांडेय, योगेश तिवारी, गया प्रसाद पाठक, राधेश्याम शर्मा, राम दयाल शुक्ल, संदीप मिश्र , डॉ महेंद्र शर्मा बलराम पांडेय मदन तिवारी मनोज शुक्ल श्रीकांत तिवारी सत्य देव तिवारी हैप्पी दूबे पण्डित बृजेश शास्त्री सनी मिश्र अशोक पाठक नीरज दूबे रवि पांडेय आदि मौजूद रहे।

More Stories
सुल्तानपुर11जून26*अवैध खनन पर पारा चौकी पुलिस का बड़ा प्रहार,ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज*
पूर्णिया बिहार 11 जून 26 एसपी की सख्ती: अपराध पर लगाम, थानेदारों को मिली शाबाशी*
रोहतास11जून26*ग्रैंड कॉर्ड खंड में सिग्नलिंग आधुनिकीकरण की बड़ी उपलब्धि,