October 8, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली 8 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

नई दिल्ली 8 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

नई दिल्ली 8 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

*08- अक्टूबर – गुरुवार*

👇
*===============================*

*1* प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार सुबह नई दिल्ली के यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के 10वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। वे इस अवसर पर उपस्थिति जनसमूह को संबोधित भी करेंगे। दूरसंचार विभाग और सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआईI) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित यह कार्यक्रम 10 अक्तूबर तक चलेगा

*2* जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी, वयोवृद्ध नेता से लिया आशीर्वाद

*3* राहुल-प्रियंका का CEC ज्ञानेश के खिलाफ लगातार दूसरे दिन धरना, तीसरी बार हिरासत में; राहुल बोले- CEC की नियुक्ति अवैध, इस्तीफे तक नहीं रुकेंगे,दो घंटे बाद रिहा

*4* प्रियंका सड़क पर लेटीं, राहुल को उठाकर बस में बैठाया, रेस्टोरेंट में लंच, फिर जंतर-मंतर रवाना, रोका तो रास्ते में धरना,

*5* कांग्रेस ने बुधवार को विपक्षी सांसदों को रोके जाने और नेताओं की हिरासत के विरोध में 8 अक्टूबर को ‘काला दिवस’ मनाने का एलान किया है। पार्टी देशभर में प्रदर्शन करेगी। इसके साथ ही पार्टी ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और इंडिया ब्लॉक के सांसदों के साथ कथित तौर पर बलपूर्वक व्यवहार और लाठीचार्ज का आरोप लगाया

*6* नरेंद्र मोदी का बाल भी बांका नहीं कर सकते’, हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी को दी खुली चेतावनी

*7* राहुल ने 48 में से 14 घंटे सड़क पर बिताए, जमीन पर बैठकर खाना खाया; तीन बार हिरासत में; पिछले 3 सालों में सबसे ज्यादा एक्टिव

*8* नए समय के आंदोलन: विरोध-प्रदर्शन की आड़ में बढ़ती अराजकता लोकतंत्र के लिए खतरा,सभी गांधी और जेपी का नाम लेते हैं, लेकिन उनकी मर्यादा, नैतिक बल और भाषा का कितने लोग ख्याल रखते हैं?

*9* कांग्रेस का संवैधानिक मर्यादा से कोई लेना-देना नहीं, अराजकता फैलाना है उसका मकसद: भाजपा

*10* विरोध के बीच चुनाव आयोग एक्टिव, नए वोटरों को जोड़ने के लिए शुरू हुआ स्पेशल ड्राइव

*11* CJP बोली- क्या BJP गृहयुद्ध करवाना चाहती है, कहा- CEC के खिलाफ 10 अक्टूबर से प्रदर्शन; प्रधान के इस्तीफे के लिए 36 दिन धरना दिया था

*12* CJP प्रोटेस्ट में शामिल होंगे यूट्यूबर ध्रुव राठी, बेंगलुरु में SIR के खिलाफ प्रदर्शन; राठी बोले-लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई, 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रोटेस्ट

*13* कश्मीर के कुलगाम में 5 आतंकी गिरफ्तार, 2 पिस्तौल और 3 ग्रेनेड बरामद भी जब्त, 45 दिनों में 16 आतंकी पकड़ाए

*14* बंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा, सरकार का सलाहकार नियुक्त

*15* झारखंड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी का निधन, हिल व्यू अस्पताल में चल रहा था इलाज

*16* महाराष्ट्र में इंडियनऑयल अधिकारी पर 7 बार चाकू से हमला, मौत; पेट्रोल पंप सील करने पहुंचे थे, पेट्रोलियम मंत्री बोले- जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई हो

*17* वायुसेना की क्षमता बढ़ी लेकिन रफ्तार और तेज करनी होगी, एयर चीफ मार्शल सिंह बोले- फाइटर प्लेन एमके 1A में देरी चिंता की बात

*18* अन्न बचाने की मुहिम…11 महीने में 15 करोड़ लोग जुड़े, पुष्पगिरी में 11वां महाअभियान; भागवताचार्य रमेश भाई बोले- उपवास से दिनचर्या में अनुशासन

*19* जीएसटी काउंसिल की आज होने वाली अहम बैठक में रिफंड, पंजीकरण, रिटर्न भरने समेत कई मामलों में सुधारों को हरी झंडी मिल सकती है। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी

*20* सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना के चुनाव चिह्न विवाद पर गुरुवार को सुनवाई होगी। इससे पहले मंगलवार को सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने मौखिक रूप से सवाल किया कि क्या दलबदल के “सांविधानिक पाप” के आरोपी लोगों पर भी पार्टी के चुनाव चिह्न से जुड़ी भावना लागू होनी चाहिए। बता दें कि उद्धव ठाकरे की ओर से दायर एक संबंधित याचिका में निर्वाचन आयोग के उस फैसले को चुनौती दी गई है,

*21* दिग्गज दिवंगत अभिनेता राज कुमार अपनी दमदार आवाज, बेबाक अंदाज और यादगार डायलॉग्स के लिए आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा हैं। पुलिस की नौकरी छोड़कर फिल्मों में आए राज कुमार ने करीब चार दशक के करियर में 70 से अधिक फिल्मों में काम किया। आज उनकी 100 जयंती है

*22* इजराइल में 20 दिन बाद वोटिंग, नेतन्याहू हार सकते हैं, हमास हमले ने बदली देश की राजनीति; वामपंथ कमजोर, अरब पार्टियां अछूत बनीं

*23* सर्बिया के पूर्व राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हें कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। एक पॉडकास्ट में वुसिक ने कहा कि मोदी ने भारत को वैश्विक मंच पर महत्वपूर्ण शक्ति बनाया और देश को ऊंचाइयों तक पहुंचाया। हालांकि, उन्होंने कथित प्रयासों के पीछे किसी व्यक्ति या समूह का नाम नहीं लिया।
*===============================*

8 अक्टूबर 2026

सुबह सवेरे बुलेटिन⤵️

● प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार सुबह नई दिल्ली के यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 10वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे, 10 अक्टूबर तक चलने वाले कार्यक्रम में वे जनसमूह को संबोधित भी करेंगे

● लखनऊ में पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मभूषण रामविलास पासवान की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश पुलिस के 470 खिलाड़ी अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे, मुख्यमंत्री आवास में कई महत्वपूर्ण बैठकों की अध्यक्षता भी करेंगे

● कांग्रेस ने विपक्षी सांसदों और नेताओं की हिरासत के विरोध में 8 अक्टूबर को ‘काला दिवस’ मनाने का एलान किया, पार्टी देशभर में प्रदर्शन करेगी

● विरोध के बीच चुनाव आयोग सक्रिय, नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए विशेष अभियान शुरू

● कश्मीर के कुलगाम में 5 आतंकी गिरफ्तार, 2 पिस्तौल और 3 ग्रेनेड बरामद, 45 दिनों में 16 आतंकी पकड़े गए

● महाराष्ट्र में इंडियनऑयल अधिकारी पर सात बार चाकू से हमला, मौत, पेट्रोल पंप सील करने पहुंचे थे, पेट्रोलियम मंत्री ने जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की बात कही

● वायुसेना की क्षमता बढ़ी, लेकिन रफ्तार और तेज करनी होगी, एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने लड़ाकू विमान एमके-1ए में देरी पर चिंता जताई

● अन्न बचाने की मुहिम से 11 महीने में 15 करोड़ लोग जुड़े, पुष्पगिरी में 11वां महाअभियान, भागवताचार्य रमेश भाई बोले- उपवास से दिनचर्या में अनुशासन

● जीएसटी परिषद की आज अहम बैठक, रिफंड, पंजीकरण और रिटर्न दाखिल करने समेत कई मामलों में सुधारों को मिल सकती है मंजूरी, बैठक की अध्यक्षता वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी

● सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना के चुनाव चिह्न विवाद पर आज सुनवाई, उद्धव ठाकरे गुट की याचिका पर निर्वाचन आयोग के फैसले को चुनौती दी गई है

● दिवंगत अभिनेता राज कुमार की आज 100वीं जयंती, दमदार आवाज, बेबाक अंदाज और यादगार संवादों के लिए आज भी याद किए जाते हैं, करीब चार दशक के फिल्मी करियर में 70 से अधिक फिल्मों में काम किया

● इजराइल में 20 दिन बाद मतदान, नेतन्याहू के सामने चुनौती, हमास के हमले के बाद बदली देश की राजनीति

● सर्बिया के पूर्व राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की, कहा- मोदी ने भारत को वैश्विक मंच पर महत्वपूर्ण शक्ति बनाया और देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया

Taza Khabar