नई दिल्ली 7 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी बातें*
*07- अक्टूबर – बुधवार*
👇
*==============================*जय श्री राम*
*1* प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज ही के दिन 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार शपथ ली थी। तब से 2014 तक नरेंद्र मोदी लगातार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। मई 2014 से वे देश के प्रधानमंत्री हैं। सत्ता में उनके 25 साल पूरे होने पर आज अलग-अलग राज्यों में भाजपा सेवा ज्योति कलश यात्रा निकालेगी
*2* गृह मंत्री अमित शाह आज गुरुग्राम से निकलने वाली सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे। गृह मंत्री इसके साथ ही वाराणसी में भी सेवा संकल्प यात्रा का स्वागत कर सकते हैं। इस कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी भी शामिल होंगे
*3* राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने 2 घंटे बाद छोड़ा, 8 घंटे धरने के बाद हिरासत में लिया था; सुबह CEC के खिलाफ ने मार्च निकाला
*4* किंग्सवे कैंप से हुई राहुल-प्रियंका की रिहाई, बोले- एक भी देशद्रोही को नहीं बख्शा जाएगा
*5* राहुल-प्रियंका ने पुलिस का प्लान कैसे फेल किया, हिरासत के लिए बस में बैठाया, तो उतरकर आकाशवाणी ऑफिस में घुसे; 8 घंटे डटे रहे
*6* बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी की सीटों पर वोटिंग खत्म, सबसे ज्यादा 83.26% वोटिंग मदुरंतकम में, सबसे कम 76.20% नगांव में दर्ज; 9 अक्टूबर को रिजल्ट
*7* सुप्रीम कोर्ट में 3 नए जजों ने शपथ ली, चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने पद की शपथ दिलाई; संख्या बढ़कर 37 हुई
*8* मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मुलाकात की मांग को लेकर इंडिया गुट के सांसदों के प्रदर्शन के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने चुनाव आयोग के बयान का हवाला देते हुए कहा कि निर्धारित समय तक किसी राजनीतिक दल ने औपचारिक मुलाकात का अनुरोध नहीं किया था
*9* भाजपा सांसद ने कहा कि राहुल गांधी ने दिनभर दावा किया कि उन्हें चुनाव आयोग से मिलने नहीं दिया जा रहा है, जबकि आयोग ने स्पष्ट किया कि उसे इंडी गठबंधन या कांग्रेस पार्टी की ओर से बैठक के लिए कोई अनुरोध नहीं मिला था। चुनाव आयोग की ओर से मंगलवार को भी इसी तरह की जानकारी सामने आई कि किसी राजनीतिक दल से बैठक के लिए औपचारिक अनुरोध नहीं मिला था।
*10* नए वायुसेना प्रमुख बने आशुतोष दीक्षित, कारगिल युद्ध में ऑपरेशन सफेद सागर का हिस्सा थे, 20 प्रकार के फाइटर जेट उड़ाने का अनुभव
*11* शिवसेना चुनाव चिह्न विवाद, सुप्रीम कोर्ट बोला- दलबदल संवैधानिक पाप, चुनाव आयोग दोनों को अलग-अलग निशान दे सकता था; 4 साल से चल रहा विवाद
*12* पंजाब CM के कैंप ऑफिस में CBI की रेड, चंडीगढ़-मोहाली, संगरूर भी पहुंची टीमें; भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच, सुप्रीम कोर्ट ने कल सुनवाई नहीं की थी
*13* तुरंत बंद कीजिए… होर्मुज में जहाज पर हमले के बाद MEA का दो टूक संदेश, 11 भारतीय घायल
*14* गुजरात के दाहोद में प्रेमी जोड़े ने सुसाइड किया, इंस्टग्राम पर लाइव आए, 50 लोगों के साथ परिवार वालों ने भी देखा
*15* भूकंप: उत्तराखंड से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक महसूस हुए झटके, 4.9 रही तीव्रता, चमोली में था केंद्र,रात 10:24 बजे उत्तराखंड से दिल्ली-एनसीआर तक भूकंप के झटके महसूस किए गए।
*16* दीपावली-छठ पर घर जाना आसान नहीं: त्योहारों से पहले ही ट्रेनों में नो रूम, पटना का हवाई टिकट दुबई से भी ज्यादा
*17* वृंदावन: पानी का टैंक साफ करने उतरे गुरुकुलम के चार छात्रों की माैत, एक अस्पताल में भर्ती; जांच के आदेश
*18* महाराष्ट्र: खरीफ की फसलें चौपट, 92 गांवों में पेयजल संकट; सूखे से राज्य के किसान बेहाल
*19* भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की तीन दिवसीय बैठक आज खत्म होगी। बैठक के बाद पॉलिसी से जुड़े फैसलों को ऐलान किया जाएगा। फरवरी 2023 के बाद क्या पहली बार रेपो रेट में कोई बदलाव होगा, इस पर सभी का नजर है? पिछले साढ़े तीन साल से रेपो रेट 5.25 प्रतिशत पर स्थिर है।
*20* अमेरिकी संसद में कैप्टन स्मित के सम्मान में प्रस्ताव पारित, आतंकी हमले को नाकाम करने की तारीफ की; भारतीय पायलट को बहादुर बताया
*21* इंडिगो टिकट आज से महंगी, फ्यूल चार्ज बढ़ाया, घरेलू उड़ानों में 1300, इंटरनेशनल में 10 हजार रुपए तक ज्यादा देने होंगे; 6 महीने में तीसरी बढ़ोतरी
*22* कप्तान श्रेयस अय्यर के पहले शतक से जीता भारत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया; टीम इंडिया की टी-20 में लगातार 10वीं जीत
*23* भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद भारतीय टीम में वापसी, न्यूजीलैंड दौरे के लिए सूर्यवंशी टी-20 टीम में बरकरार; मंधाना विमेंस टीम की कप्तान
*=============================*
*. जय श्री राम*
*बुधवार, 07 अक्टूबर 2026 के मुख्य समाचार*
🔶फ्लाईदुबई की उड़ान पर हमले की कोशिश के लिए ईरान जिम्मेदार : अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप
🔶राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ दावों पर BJP का पलटवार, कहा- चुनाव आयोग को बदनाम करने की कोशिश
🔶बांग्लादेश की अक्ल अब आई ठिकाने, टीम दिल्ली भेजने को राजी; रिश्ते सुधारने की तड़प
🔶देश पर कब्जे के लिए… विरोध-प्रदर्शन के पीछे इस्लाम; फ्रांस में अशांति पर ट्रंप
🔶’विपक्षी सांसदों ने मिलने का समय मांगा ही नहीं’, SIR पर प्रदर्शन के बीच EC का दावा
🔶भूकंप: उत्तराखंड से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक महसूस हुए झटके, 4.9 रही तीव्रता, चमोली में था केंद्र
🔶SIR के विरोध में INDIA ब्लॉक का मार्च, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग; दिल्ली की सड़कों पर विपक्ष का प्रदर्शन
🔶प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ को संबोधित करेंगे
🔶बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी की सीटों पर वोटिंग खत्म: सबसे ज्यादा 83.26% वोटिंग मदुरंतकम में, सबसे कम 76.20% नगांव में दर्ज; 9 अक्टूबर को रिजल्ट
🔶राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने 2 घंटे बाद छोड़ा: 8 घंटे धरने के बाद हिरासत में लिया था; सुबह CEC के खिलाफ मार्च निकाला था
🔶अफगानिस्तान ने चीन तक बनाई सड़क, भारत के लिए चिंता: 121 किमी का वाखान कॉरिडोर चीन के लिए सीधा रास्ता, लद्दाख के पास बढ़ेगा असर
🔶SIR के फॉर्म-6 विवाद पर राहुल vs भाजपा: BJP बोली- इसे सुप्रीम कोर्ट ने सही ठहराया; राहुल ने कहा था- गैरकानूनी बदलाव किए गए
🔶होर्मुज में जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल; भारत बोला- जहाजों पर हमले तुरंत बंद हों
🔶फ्रांसिस हाल्जेन को मिला Physics का नोबेल पुरस्कार, बर्फ के नीचे छुपे रहस्य से उठाया था पर्दा
🔶झारखंड हाईकोर्ट के पूर्व जज अपरेश कुमार सिंह बने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश, अधिसूचना जारी
🔶आकाश आनंद की वापसी पर मायावती ने मीडिया रिपोर्टों पर जताई नाराजगी, कहा- तथ्यों को बढ़ा-चढ़ाकर किया गया पेश
🔶नेपाल सीमा पर हरे पेड़ों का कत्ल! अररिया में सील के बावजूद चल रहीं आरा मिलें, वन विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप
🔶बांग्लादेश सीमा पर सख्ती बढ़ी तो म्यांमार से शुरू की भारत में घुसपैठ, यूपी से पकड़ीं गईं 4 युवतियां
🔶असम के जागीरोड में देश का सबसे बड़ा सेमीकंडक्टर प्लांट: ट्रायल रन शुरू; रोज बनेगी 4.8 करोड़ चिप; करीब 40 हजार जॉब पैदा होंगे
🔶शहीद का शव लेकर देवरिया जा रही एम्बुलेंस हादसे का शिकार, ड्राइवर समेत 4 की मौत; CM योगी ने मुआवजे का किया एलान
🔶पंजाब में अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप, हाईकोर्ट ने दिए CBI जांच के आदेश; सुप्रीम कोर्ट पहुंची भगवंत मान सरकार|
🔷Ind vs WI: पहले टी20 में अय्यर ने 43 गेंदों में जड़े नाबाद 102 रन, भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से दी मात
*आपका दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात..!!*
जय हो🙏
==================
More Stories
लखनऊ 7 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 7 अक्टूबर 27* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली 7 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*