October 5, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली 5 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

नई दिल्ली 5 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

नई दिल्ली 5 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

*05- अक्टूबर – सोमवार*

👇
*============================*

*1* सुप्रीम कोर्ट में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुनवाई आज, एकतरफा फैसले लेने का आरोप; मांग- फैसला आने तक कामकाज से अलग रखा जाए

*2* जस्टिस भुइयां बोले- वोटिंग से रोकने वाली प्रक्रिया मनमानी, इसे कोई बहाना सही नहीं ठहरा सकता; अरबपति हो या रिक्शे वाला, दोनों के वोट बराबर

*3* जयराम रमेश ने कहा कि जस्टिस भुइयां की टिप्पणी से यह साबित होता है कि सांविधानिक पद पर बैठे मुख्य चुनाव आयुक्त ने संविधान के प्रावधानों और उसकी भावना, दोनों का उल्लंघन किया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि जस्टिस भुइयां की टिप्पणी ने ज्ञानेश कुमार की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं

*4* एसआईआर पर उठे सवाल: कांग्रेस बोली- ज्ञानेश कुमार को पद पर रहने का हक नहीं; जज की टिप्पणी का दिया हवाला

*5* सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस रोहिंटन फली नरीमन ने भारत के चुनाव आयोग के कामकाज पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने यह चिंता मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के वोट के अधिकार से वंचित होने के मामले को लेकर जताई।

*6* जयशंकर बोले- जब दुनिया पाकिस्तान के पीछे खड़ी थी, तब भारत के साथ रूस था; 70 साल में कश्मीर समेत 4 मसलों पर समर्थन किया

*7* तमिलनाडु समेत 4 राज्यों में उपचुनाव के लिए प्रचार खत्म, CM विजय ने धारापुरम में 40km लंबा रोड शो किया; 6 अक्टूबर को वोटिंग होगी

*8* ‘हमें गिरफ्तार किया जा सकता है’, कॉकरोच जनता पार्टी के सौरव दास का दावा, सरकार को चेतावनी

*9* ‘फिर चारों ओर फैल गए खटमल…’, CJP के प्रदर्शन पर भड़के CM सुवेंदु अधिकारी, बोले- इन्हें जड़ से उखाड़ना होगा

*10* भारत और कनाडा के मुख्य वार्ताकार ओटावा में सोमवार से ‘कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट’ (CEPA) के लिए बातचीत का पांचवां दौर शुरू करेंगे। इसका मकसद इस साल के आखिर तक बातचीत पूरी करना है।  पांच दिन चलने वाली यह बातचीत 9 अक्तूबर को खत्म हो सकती है। बातचीत का चौथा दौर 18 सितंबर को यहां खत्म हुआ था। बातचीत तेजी से आगे बढ़ रही है क्योंकि दोनों देश इस साल के आखिर तक बातचीत पूरी करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं

*11* स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन सोमवार से तीन दिन के लिए भारत की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। उनकी इस यात्रा के दौरान द्विपक्षीय व्यापार, निवेश, टेक्नोलॉजी और भारत-EFTA आर्थिक साझेदारी पर मुख्य रूप से चर्चा होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पार्मेलिन के बीच सोमवार को द्विपक्षीय बातचीत होनी है।इसके साथ ही पार्मेलिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे,

*12* 5वां कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन (केईसी 2026) का आज आखिरी दिन है।  नई दिल्ली में “प्रवाह के युग में सुदृढ़शीलता” विषय के तहत आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम लगभग 30 देशों के 80 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों सहित 180 से अधिक नीति निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों, शिक्षाविदों, वित्तीय विशेषज्ञों और अंतरराष्ट्रीय विचारकों को एक साथ आए

*13* कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल सोमवार को शाम 4 बजे नई दिल्ली में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) मुख्यालय में पार्टी के महासचिवों और राज्य प्रभारियों की बैठक करेंगे। इससे पहले, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस कमेटी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए 15 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी में 10 जनपथ पर AICC सचिवों की बैठक बुलाई थी।

*14* लड़ाकू विमान: हिंद-प्रशांत में सैन्य सहयोग मजबूत करने की कवायद, जापान के साथ राफेल एफ4 ने किया हवाई अभ्यास

*15* संजय दत्त अपने एक ताजा बयान के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। संजय दत्त ने देश के मौजूदा हालात को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है। एक्टर ने कहा कि उन्हें अब भारत में पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती। उन्होंने शिवजी से प्रार्थना करते हुए उस पुराने दौर के लौटने की कामना की, जब देश में सुकून और शांति का माहौल हुआ करता था।

*16* टैक्स अधिकारियों से छिनेगा गिरफ्तारी का अधिकार, अब बिना कोर्ट-ऑर्डर अरेस्ट नहीं कर पाएंगे; GST कानून में सुधार की तैयारी

*17* जीएसटी परिषद सात अक्तूबर की बैठक में गिरफ्तारी की शक्तियां खत्म करने और आपराधिक मुकदमे की सीमा एक करोड़ से बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने के प्रस्ताव पर विचार कर सकती है। सामान्य कर विवादों में गिरफ्तारी के बजाय टैक्स वसूली, ब्याज और जुर्माने पर जोर देने की तैयारी है। जीएसटी कानून के कई अपराधों के प्रावधान नरम करने और छोटे करदाताओं को राहत देने पर भी विचार हो रहा है।
*=============================*

. *जय श्री राम*

*सोमवार, 05 अक्टूबर 2026 के मुख्य समाचार*

🔶यूक्रेन संकट पर भारत की बड़ी पहल, जयशंकर बोले- रूस और कीव दोनों से हो रही बातचीत

🔶नेतन्याहू ने कैप्टन मच्छार से फोन पर की बात, कहा- ‘आप पूरी दुनिया के नायक’

🔶शुभेंदु बोले- 6 महीने में लव जिहाद के खिलाफ कानून आएगा: राज्य में उत्तराखंड-गुजरात की तरह UCC लागू होगा; मठ-मंदिरों पर हमले भी बर्दाश्त नहीं

🔶’अमेरिका ने खुद को अकेला कर लिया’, जयशंकर ने डोनाल्ड ट्रंप को दिखाया आईना

🔶राजस्थान में रोडवेज बस और मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर, 2 युवकों की दर्दनाक मौत

🔶अजमेर दरगाह को मंदिर बताने वाले परमार को PAK से धमकी, ‘केस से पीछे हटो, नहीं तो मौत तय

🔶सुप्रीम कोर्ट: सीईसी ज्ञानेश कुमार मामले में सुनवाई आज; याचिका में निलंबन की अपील, ‘फैसले निरस्त’ जैसे कई सवाल

🔶तमिलनाडु समेत 4 राज्यों में उपचुनाव के लिए प्रचार खत्म: CM विजय ने धारापुरम में 40km लंबा रोड शो किया; 6 अक्टूबर को वोटिंग होगी

🔶यूपी के लखनऊ में बाढ़, 10 हजार लोगों का पलायन: बिहार में 27 मौतें, 20 लापता; राजस्थान-मध्य प्रदेश समेत 4 राज्यों से मानसून की विदाई

🔶दुनिया में बढ़ी भदोही के कालीन की मांग, डबल इंजन सरकार से विकास को नई उड़ान; CM योगी देंगे 1340 करोड़ की सौगात

🔶पंजाब को दहलाने की साजिश नाकाम, पाकिस्तान से भेजी AK-47 और दो हैंड ग्रेनेड के साथ तस्कर गिरफ्तार

🔶बिहार बाढ़ पर राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- हर साल त्रासदी, लोगों को राहत नहीं अब स्थायी समाधान चाहिए

🔶एमपी: प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने वृंदावन गया सागर का युवक 12 सितंबर से लापता; यहां-वहां भटक रहे परिजन

🔶मोल्दोवा की राष्ट्रपति का दावा… रूस ने किए 5 एयरस्ट्राइक, मिसाइल और ड्रोन से हमला

🔶रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, कीव के ब्रिज, रेलवे और ऊर्जा केंद्र निशाने पर

🔶ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे का मुंबई में प्रदर्शन: दिल्ली में भी AAP, स्टूडेंट यूनियन सड़क पर उतरे; CEC के खिलाफ 3 दिन में तीन प्रदर्शन
🔶घाव जल्दी भरें, इसलिए शहद लगाता था लश्कर कमांडर मूसा: पाकिस्तानी हैंडलर को इलाज की तस्वीरें भेजी थीं; 4 दिन पहले एनकाउंटर में मारा गया

🔶आतंकियों ने किडनैप किए ग्रामीण को 3 घंटे बाद छोड़ा, राजौरी और उधमपुर में सर्च ऑपरेशन शुरू

🔶क्या भारत के पास पाकिस्तान से बातचीत की हिम्मत नहीं: मणिशंकर बोले- सर्जिकल स्ट्राइक हो सकती है, चर्चा क्यों नहीं; पुराने मुद्दों पर बहस विदेश नीति नहीं

🔶NEET पेपर लीक मामले पर CBI की फाइनल चार्जशीट जल्द: दावा- NTA या किसी सरकारी अधिकारी का नाम नहीं; एजेंसी ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया

*आपका दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात..!!*

==================

Taza Khabar