लखनऊ 3 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ, आज छात्रवृत्ति राशि का होगा अंतरण, 4.60 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं को मिलेगा लाभ, CM योगी बैंकखातों में 148 करोड़ से ज्यादा भेजेंगे, लोक भवन में सुबह 10 बजे होगा कार्यक्रम, पिछड़ा वर्ग के 2.23 लाख छात्रों को 60.01 करोड़, अनुसूचित जाति के 1.59 लाख छात्रों को 64.54 करोड़, सामान्य वर्ग के 38 हजार छात्रों को 11.43 करोड़, अल्पसंख्यक वर्ग के 38 हजार छात्रों को 12.06 करोड़, छात्रवृत्ति वितरण प्रणाली का किया गया ऑटोमेशन
➡लखनऊ, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पद से हटाए गए, हटाए जाने के बाद अजय राय का बयान, कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व का जीवनभर आभारी रहूंगा- अजय, राहुल गांधी, कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार, मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी- अजय, लड़ाई अभी भी जारी है, लड़ेंगे, जीतेंगे – अजय राय, अजय राय ने सोशल मीडिया प्रोफाइल भी अपडेट की
➡अलीगढ़, बिहार के औरंगाबाद निवासी शंभूनाथ पहुंचे कोतवाली, पत्नी सुनीता कुमारी पर लगाए गंभीर आरोप, ‘लुटेरी दुल्हन गैंग’ से जुड़े होने का आरोप, शंभूनाथ ने पुलिस से की शिकायत, शादी के दो महीने बाद पत्नी चली गई- शंभूनाथ, गहने और रुपये लेकर जाने का लगाया आरोप, इसके बाद दूसरी शादी कराने का भी आरोप, आगरा के कागारौल क्षेत्र में दूसरी शादी का दावा
➡लखनऊ, आराधना मिश्रा मोना बनीं यूपी प्रदेश अध्यक्ष, प्रमोद तिवारी ने जताई खुशी, प्रमोद तिवारी की बेटी हैं आराधना मिश्रा, प्रमोद तिवारी राजस्थान से राज्यसभा सांसद हैं, प्रमोद तिवारी ने कहा-कांग्रेस मजबूत हो रही, यूपी में लगातार मजबूत हो रही कांग्रेस- प्रमोद, बीजेपी महिलाओं पर राजनीति करती है- प्रमोद, 2027 में महिलाओं को आगे बढ़ाएगी कांग्रेस-प्रमोद
➡लखनऊ, आराधना मिश्रा मोना बनीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बोलीं आराधना मिश्रा, महिलाओं की सुरक्षा प्रदेश की बड़ी चुनौती-आराधना, महिला सुरक्षा के मामले में सरकार विफल-आराधना, ‘कांग्रेस ने महिला सशक्तीकरण के लिए काम किया’, ‘महिलाओं को सिर्फ टिकट नहीं, अवसर भी दिए’, ‘कांग्रेस ने महिलाओं को नेतृत्व में आगे बढ़ाया’
➡लखनऊ, चौक के चांदी कारखाने से चोरी का मामला, 14 किलो चांदी चोरी मामले में केस, कारखाना संचालक नवदीप की तहरीर पर केस, कर्मचारी आकाश यादव नामजद, साथी अजीत पाल भी नामजद, बाराबंकी के दो कारोबारियों पर भी केस, पुलिस से बैंक, यूपीआई जांच की मांग
➡बाराबंकी, तेज रफ्तार कार ने 2 बाइकों को मारी टक्कर, हादसे में दो बाइक सवारों की मौत, दोनों रिश्ते में जीजा-साले बताए जा रहे, जानवर को बचाने में कार अनियंत्रित हुई, हादसे में दो अन्य लोग घायल हुए, बाराबंकी के सिरौलीगौसपुर क्षेत्र का मामला
➡रायबरेली, जिला अस्पताल में शराबी युवक का तांडव, शराब के नशे में युवक ने किया हंगामा, अस्पताल स्टाफ, मरीजों से की मारपीट, पुलिस ने आरोपी सर्वेश को किया गिरफ्तार, शहर कोतवाली क्षेत्र के जिला अस्पताल का मामला
➡देवरिया, आयुष अपहरण कांड का मामला, मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, सत्या विश्वकर्मा, सौरभ राय को पकड़ा, लीलापुर तिराहा के पास से किया अरेस्ट, एक आरोपी पहले ही हो चुका है गिरफ्तार
➡मुरादाबाद, कांग्रेस की पार्षद के पति ने की आत्महत्या, पति ने घरेलू कलह से तंग आकर आत्महत्या की, मृतक खुद भी पूर्व मैं कांग्रेस का पार्षद रह चुका, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, मझोला थाना क्षेत्र की मियां कॉलोनी का मामला
➡अयोध्या, रक्षा मंत्री, सीएम योगी का 5 अक्टूबर को दौरा, उदासीन आश्रम रानोपाली में कार्यक्रम होगा, संस्कृत विद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण, एसपी ट्रैफिक ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया
➡हापुड़, पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, घायल जावेद समेत 5 बदमाश गिरफ्तार, 4 दिन पहले बदमाशों ने की थी लूट, 55 लाख रुपये के कपड़ों की हुई थी लूट, लूटा हुआ कपड़ों से भरा कैंटर बरामद, 2 अवैध तमंचे और चाकू भी बरामद, गढ़ कोतवाली पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़
➡आगरा, डंपर और कैंटर में आमने-सामने की टक्कर, टक्कर के बाद दोनों वाहनों में लगी आग, हादसे में ड्राइवर-कंडक्टर की मौत की सूचना, कुछ लोगों के घायल होने की भी सूचना, हादसे में एक बाइक भी जलकर खाक, खंदौली थाना क्षेत्र का मामला
➡गोरखपुर, गौकशी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में गौ तस्कर अब्दुल घायल, दूसरा आरोपी नुरुल भी पुलिस के हत्थे चढ़ा, दो अन्य गौ तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, गोला क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप
➡शामली, अवैध मिट्टी खनन पर SDM का छापा, पोकलेन से हो रहा था अवैध खनन, ट्रैक्टर-ट्रॉली और डंपर से ढुलाई, प्रशासनिक टीम देखते ही खनन माफिया फरार, अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई जारी, सदर कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡दिल्ली, कांग्रेस में आज होगा बड़ा जॉइनिंग कार्यक्रम, कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियां होंगी शामिल, AICC कार्यालय में आयोजित होगा कार्यक्रम, डॉ. नसीर हुसैन की मौजूदगी में कार्यक्रम, CWC सदस्य राजीव शुक्ला भी रहेंगे मौजूद, UP कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम भी रहेंगे, AICC कार्यालय, 24 अकबर रोड पर कार्यक्रम
➡दिल्ली, दिल्ली के हौज खास में किन्नरों का तांडव, जगह को लेकर सड़क पर मचाया तांडव, महिलाओं को लात घूंसों से पीटा, तमाशा देखती रही दिल्ली पुलिस
➡दिल्ली, अभिजीत दिपके ने एक्स पर किया पोस्ट, ज्ञानेश कुमार इस्तीफ़ा नहीं देते हैं- अभिजीत, तो पूरे भारत से कॉकरोच दिल्ली आएंगे- अभिजीत, 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन-अभिजीत, ‘दिल्ली पुलिस ने रोका, वहीं बनेगा हमारा जंतर-मंतर’, आंदोलन शांतिपूर्ण होगा- अभिजीत दिपके, ‘20 जुलाई जैसी कार्रवाई दोहराने के खिलाफ चेतावनी’, ‘प्रदर्शनकारियों ने इसे लोकतंत्र बचाने की लड़ाई बताया’
More Stories
नई दिल्ली 3 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली 3 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनमल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली 3 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*