अयोध्या 27 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
ब्रेकिंग
अयोध्या।
अयोध्या के अवध विश्वविद्यालय में पांचवें अंतरराष्ट्रीय नदी सम्मेलन का केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी ने उद्घाटन किया।
स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित सम्मेलन में नदी संरक्षण और स्वच्छता को लेकर मंथन किया गया।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नदियों के संरक्षण के लिए सरकारी प्रयासों के साथ जनभागीदारी भी बेहद जरूरी है।
उन्होंने कहा कि लोग नदी में स्नान के बाद कपड़े छोड़ देते हैं और पूजा सामग्री पॉलिथीन में भरकर विसर्जित करते हैं, जिससे नदियां प्रदूषित होती हैं।
2027 के यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान देते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष चाहे कितना भी एकजुट हो जाए, प्रदेश में फिर भाजपा की मजबूत सरकार बनेगी।
उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की जनता एनडीए सरकार के कामकाज को समझती है और भाजपा को फिर समर्थन देगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि देश और प्रदेश ने हर क्षेत्र में प्रगति की है।
सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर, विज्ञान, तकनीक, रक्षा और कानून व्यवस्था में सुधार का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि भारत अर्थव्यवस्था के मामले में जापान को पीछे छोड़कर दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंचा है।
अखिलेश यादव के परिसीमन संबंधी बयान पर उन्होंने कहा कि परिसीमन बढ़ती आबादी के अनुपात में जनप्रतिनिधियों और निर्वाचन क्षेत्रों के निर्धारण की स्वाभाविक प्रक्रिया है। विपक्ष एसआईआर और परिसीमन को राजनीतिक मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहा है।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के मुख्यमंत्री चेहरे संबंधी बयान पर उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं करती। चुनाव जीतने के बाद विधायक दल अपना नेता चुनता है और वही मुख्यमंत्री बनता है।
[27/11, 15:33] +91 87380 48060: ब्रेकिंग

[27/11, 15:34] +91 87380 48060: प्रेस विज्ञप्ति
पांच वर्ष में दुनिया में सबसे तेज गति से हुआ अयोध्या का विकास : महापौर
-जन आवास के लिए नई निर्माण प्रौद्योगिकियों पर कार्यशाला में अभियंताओं को दिया गया प्रशिक्षण
-तकनीकी विकास को ध्यान में रखकर तैयार करें नवनिर्माण की परियोजनाएं : नगर आयुक्त
अयोध्या।
महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि बीते पांच वर्षों में अयोध्या का विकास दुनिया के इतिहास में सबसे तेज गति से हुआ है। यहां के प्रशासन, विकास प्राधिकरण, नगर निगम ने कुशल अभियंताओं के साथ मिलकर कनेक्टिविटी, स्वच्छता से लेकर नव निर्माण तक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नई तकनीक के इस्तेमाल से अयोध्या न केवल सतत विकास की ओर अग्रसर है, बल्कि स्मार्ट सिटी के रूप में भी विकसित हो रही है।
[27/11, 15:34] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
जेएम द्वितीय न्यायालय ने ट्रक इंश्योरेंस में धोखाधड़ी के आरोप में पांच नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ परिवाद दर्ज करने का आदेश दिया।
वरिष्ठ अधिवक्ता मार्तंड प्रताप सिंह ने पीड़ित पक्ष की ओर से पैरवी की।
मृतक के पिता देवी प्रसाद के आवेदन पर न्यायालय ने यह आदेश दिया है।
मामले में चोलामंडलम फाइनेंस के मैनेजर तौकीर अहमद और टीएसएम विनय तिवारी नामजद हैं।
मृतक की पत्नी मनीषा यादव और उसके साले समेत पांच लोगों के खिलाफ परिवाद दर्ज करने का आदेश।
आरोप है कि चोलामंडलम फाइनेंस से फाइनेंस कराए गए ट्रक के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धनराशि हड़पने की साजिश रची गई।
सादे कागज पर फर्जी सहमति पत्र तैयार करने और जेल में बंद आरोपी को गवाह बनाकर एनओसी जारी कराने का भी आरोप।
आरोप है कि पीड़ित आवेदक देवी प्रसाद को ही 48 लाख रुपये की रिकवरी का चालान भेज दिया गया।
मृतक पुत्र के नाम ट्रक था, जबकि उसकी पत्नी मनीषा यादव नॉमिनी थी। पुत्र की हत्या के मामले में मनीषा यादव के साले समेत कई लोग आरोपी हैं।
हत्या के मामले में आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आ चुके हैं। अब ट्रक के इंश्योरेंस की रकम में धोखाधड़ी का मामला न्यायालय पहुंचा है।
मामले में अगली सुनवाई 8 दिसंबर को होगी।

More Stories
लखनऊ 27 नवम्बर 26*सहारनपुर के पूर्व एसएसपी आशीष तिवारी बने डीआईजी सहारनपुर….
सुल्तानपुर 27 नवम्बर 26*प्रोबेशन कार्यालय में कार्यरत कर्मी सड़क हादसे में घायल*
अयोध्या 27 नवम्बर 26*सतपाल बने अयोध्या के नए एसएसपी, गौरव ग्रोवर मुरादाबाद भेजे गए