सीतापुर20सितम्बर23*गैंगस्टर की फर्जी तलबी पर दो कोर्ट मुहर्रिर निलंबित
सीतापुर। गैंगस्टर मुजीब के कोर्ट में फर्जी तलबी दस्तावेज के मामले में दो कोर्ट मुहर्रिर को सोमवार की रात निलंबित कर दिया गया है। इससे पहले प्रकरण में तीन दरोगा समेत पांच पुलिस कर्मचारी सस्पेंड किए जा चुके हैं। ऐसे में अब निलंबित कर्मचारियों की संख्या सात पहुंच गई है।
अगस्त के पहले सप्ताह में जिले के टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल गैंगस्टर मुजीब अहमद फजी सम्मन आदेश पर अदालत में पहुंचा था और लॉकअप के बगल कमरे में बाकायदा कुर्सी पर बैठकर अधिवक्ता व अन्य लोगों से वार्ता करने में मशगूल था।
शक होने पर विशेष लोक अभियोजक ने अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश को इसकी जानकारी दी थी। सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह, शहर कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी मय फोर्स के संग अदालत पहुंचकर गैंगस्टर मुजीब अहमद समेत पांच अधिवक्ता समेत अन्य लोगों को भी हिरासत में लेकर उन्हें कोतवाली ले आई थी। इस मामले में छह लोगों पर केस दर्ज किया था।

More Stories
कौशाम्बी 19 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ खास खबरें
कौशाम्बी 19 मार्च 26*डायट में आईसीटी प्रशिक्षण के पंचम सोपान का समापन*
जयपुर19 मार्च 26*अजमेर में रसद विभाग की बड़ी कार्रवाई, खेत में बने गोदाम व घर से 512 गैस सिलेंडर जब्त,