*पश्चिम बंगाल चुनाव कि घटना;*
सिलीगुड़ी26अप्रैल26*2 साल पहले भागी थी पत्नी•••वोट डालने पहुंची•••5 घंटे से घात लगाए पति ने धर-दबोचा••••!*
*पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग के दौरान सिलीगुड़ी के एक मतदान केंद्र का नजारा कुछ अलग ही था. एक शख्स दो साल पहले किसी और के साथ भागी अपनी पत्नी को रोकने के लिए पांच घंटे तक इंतजार करता रहा!*
*दोपहर 2 बजे, एक महिला अपनी वोटर स्लिप और ईपीआईसी कार्ड के साथ पोलिंग बूथ पहुंची. घात लगाए बैठा शख्स तुरंत हरकत में आया और उस पर झपट पड़ा. उसने महिला का वोटर कार्ड छीनने की कोशिश की, उसके बाल खींचे और पीछे से उसे अपनी बाहों में जकड़ लिया. दोनों के बीच हाथापाई हुई, तभी सीएपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और महिला को छुड़ाकर लगातार चिल्ला रहे और गाली-गलौज कर रहे उस शख्स को काबू में किया!*
*मतदान केंद्र पर पत्नी से मारपीट कि घटना सिलीगुड़ी उपमंडल के मतिगारा-नक्सलबारी विधानसभा क्षेत्र के फांसिदेवा के ताराबारी में बूथ संख्या 25/238 की है. वहां पर ऐसा ड्रामा हुआ कि लोग देखते रह गए•••बाद में पता चला कि शख्स उस महिला का पति है. महिला 2 साल पहले किसी और के साथ भाग गई थी. वह किसी और के साथ भागी अपनी पत्नी को रोकने के लिए घंटों मतदान केंद्र के बाहर उसका इंतजार कर रहा था•••उसको पहले से ही अंदेशा था कि वह वोट डालने जरूर आएगी•••हुआ भी कुछ ऐसा ही!*
*उसका पति बहुत गुस्से में था. मतदान केंद्र से बाहर निकलते ही वह सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों को गालियां देने लगा. ये तमाशा देखकर अधिकारी भी अपनी हंसी नहीं रोक सके. वहां मौजूद मतदान अधिकारी ने कहा कि 26 साल की चुनाव ड्यूटी के दौरान उसने पहली बार ऐसा नजारा देखा है!!*

More Stories
मुम्बई13अगस्त26*पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में गुरूद्वारे में कृपाण से हमला, इंस्पेक्टर भी चोटिल*
कानपुर नगर13अगस्त2026* शिवराजपुर के कार्यालय मे भारी भरकम ताला लटकता हुआ
सुल्तानपुर13अगस्त26*एचपीवी टीकाकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सीडीओ विनय कुमार सिंह सम्मानित*