*🛑 खबरें थोड़ा हटके..
सिद्धार्थनगर09अप्रैल25*पांच बच्चों की मां उसी गांव के रहने वाले चार बच्चों के बाप के साथ भाग गई
यूपी के सिद्धार्थनगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पांच बच्चों की मां उसी गांव के रहने वाले चार बच्चों के बाप के साथ भाग गई. इतना ही नहीं उसने फेसबुक पर अपने प्रेमी के साथ शादी करते हुए एक फोटो भी पोस्ट कर दी. जिसके बाद दोनों के परिवार के लोगों को मामले की जानकारी हुई. दरअसल, यह पूरा मामला बीते 5 अप्रैल का है जब सिद्धार्थनगर थाना क्षेत्र के महरिया गांव की रहने वाली गीता नामक महिला अपने पांच बच्चों व पति को छोड़कर घर की नगदी व जेवरात लेकर गायब हो गई. पति ने सोचा कि पत्नी मायके चली गई होगी. लेकिन तीन दिन बाद उसे ग्रामीणों ने बताया कि तुम्हारी पत्नी की एक शादी करने जैसी फोटो गांव के गोपाल नामक युवक के साथ फेसबुक पर पोस्ट की गई है. जिसे देखकर महिला का पति श्रीचंद परेशान हो गया.
श्रीचंद के 5 बच्चे हैं, जिनमें चार बेटियां व एक बेटा शामिल है. बड़ी बेटी की उम्र लगभग 19 साल है तो वहीं छोटी बेटी की उम्र महज 5 वर्ष है. श्रीचंद पहले मुंबई मे बड़ा पाव की दुकान में काम करता था. इधर कुछ दिनों से वह गांव में मजदूरी करके अपने बच्चों का पेट पाल रहा है. उसका कहना है कि पत्नी घर से जो गहना व 90 हजार रुपये लेकर गई है वह वापस कर दे, बाकी हमें अब उससे कोई मतलब नहीं है.

More Stories
मथुरा 31 अगस्त 26*थाना गोवर्धन पुलिस एवं रिवार्डेड टीम व सर्विलान्स टीम की संयुक्त कार्यवाही में इनामी अपराधी गिरफ्तार ।*
मथुरा 31 अगस्त 26* मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत महिला सशक्तिकरण और जागरूकता अभियान चला
मथुरा31अगस्त26* ‘मिशन शक्ति’ केंद्रों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, उत्कृष्ट कार्य पर महिला कर्मियों को मिली ‘गुड एंट्री’*