सहारनपुर6अक्टूबर25*कोचिंग क्लास लेने जा लड़की के साथ मनचलों ने की छेड़छाड़, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले*
*तल्हेडी बुजुर्ग-* कस्बे में टयूशन पढ़ने जा रही लड़की के साथ दो मनचले लड़कों ने छेड़छाड़ कर धमकी दी, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों में जांच-पड़ताल शुरू की।
रविवार को *देवबंद कोतवाली क्षेत्र निवासी पीड़ित पिता* ने तल्हेडी बुजुर्ग चौकी पर तहरीर देते हुए बताया कि सुबह के समय उसकी पुत्री साइकिल पर सवार होकर तल्हेडी बुजुर्ग कस्बे में कोचिंग क्लास लेने के लिए जा रही थी।जब वह कस्बे के निकट बने श्री राम फाइनेंस कंपनी के यार्ड के समीप पहुंची तो वहां बाइक पर पहले से मौजूद दो अज्ञात मनचले युवकों ने उसे रोक लिया और उसके साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया है।जब उसने उनका विरोध किया तो उन्होंने उस लड़की का मोबाइल से फोटो खींचकर उसे फिर देख लेने की धमकी दी है जिसके कारण मेरी लड़की सहमीं हुई है। *पीड़ित पिता ने* पुत्री के साथ घटित घटना से आहत होकर उन अज्ञात युवकों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही *चौकी प्रभारी सुधीर राजौरा, एसओजी टीम और एस आई अजब सिंह ने* घटनास्थल पर पहुंचकर गहनता के साथ पनियाली मार्ग पर लगें सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। *पुलिस का कहना है* कि असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।जल्द ही उन मनचलों की छानबीन कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
लखनऊ11जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
गोरखपुर11 जून26*जीडीए कर्मचारी बनकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, आवास दिलाने के नाम पर ऐंठे थे पैसे
कानपुर नगर 11/06/2026*बखरिया में दलित बस्ती राख, अनाज तक जला, पर रोड न होने से फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची – रचना सिंह गौतम