सहारनपुर21दिसम्बर24*अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव में ठाकुर विशंभर सिंह पुंडीर गुट की ऐतिहासिक जीत,*
*सभी पदों पर ऐतिहासिक जीत के बाद मनाया जश्न, अधिवक्ता लाला भाई को कंधे पर उठाकर वकीलों ने किया भांगड़ा…*
*सहारनपुर समाचार*
सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में ठाकुर विशंभर सिंह पुंडीर गुट ने एक बार फिर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, अध्यक्ष पद के लिए ठाकुर विशंभर सिंह गुट के अभय सिंह सैनी ने 859 मत लेकर 218 वोटो से जीत दर्ज कराई है साथ ही सभी 11 पदों पर भी ठाकुर विशंभर सिंह पुंडीर के उम्मीदवारो ने जीत का परचम फहराया है।
*इस जीत के बाद* बार एसोसिएशन में अधिवक्ताओं ने ढोल ताशों पर जमकर डांस किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया, ठाकुर विशंभर सिंह पुंडीर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपो का जवाब ही हमारी ऐतिहासिक जीत है, वह समय समय पर अधिवक्ताओं के हितों में कार्य करते आये हैं और भविष्य में भी करते रहेंगे।

More Stories
लखीमपुर खीरी26 अप्रैल26*बसपा के राज्यसभा सांसद रामजी गौतम ने गेहूं खरीद व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं
पंजाब26 अप्रैल 26*कहीं एक दिन में 50 विधायक न बदल जाएं… AAP के सात सांसद बीजेपी के हुए साथ तो कांग्रेस ने केजरीवाल को चेताया*
नई दिल्ली26 अप्रैल26* दिल्ली के शकूर बस्ती क्षेत्र में आधी रात भीषण आग, 100 से ज्यादा झुग्गियां जलकर खाक*