सहारनपुर19फरवरी25*जिले में पेंशन फर्जीवाड़े के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है।
सहारनपुर*जिले में पेंशन फर्जीवाड़े के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। सितंबर 2024 में 419 मृत पेंशनधारकों के परिजनों द्वारा पेंशन राशि निकालने का मामला सामने आया था,
जिसमें विभाग ने 62 लाख रुपये की वसूली की थी। अब, जनवरी 2025 में, 365 नए मामलों का खुलासा हुआ है, जहां मृत पेंशनधारकों के परिजन उनकी पेंशन राशि निकालते रहे। इस फर्जीवाड़े के परिणामस्वरूप लगभग 1 करोड़ 22 लाख रुपये की अनियमितता पाई गई है, जिसमें से 1 करोड़ 21 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है। मुख्य कोषाधिकारी सूरज कुमार ने बताया कि शेष राशि जमा न करने पर संबंधित परिजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी

More Stories
अयोध्या 6मई26*सत्तीचौरा चौकी के महमदपुर गांव से एक गंभीर मामला सामने आया है।
अयोध्या6मई26*बड़े मंगलवार पर रघुवंशी अयोध्यावासी सेवा संस्थान का विशाल भंडारा*
कानपुर नगर6मई26*जनता दर्शन में पहुंची ‘गुल्लक लूट’ की फरियाद, बच्ची की कहानी सुन भावुक हुए डीएम*