*ब्रेकिंग न्यूज*
सहारनपुर19नवम्बर24प्रभात सिनेमा के बाद नगर निगम ने महारानी होटल पर की बड़ी कार्रवाई, होटल किया सील*
*सहारनपुर* । नगर निगम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के प्रसिद्ध महारानी होटल को सील कर दिया। इससे पहले प्रभात सिनेमा पर भी निगम ने इसी तरह की कार्रवाई की थी।
नगर निगम ने पहले ही सूचना जारी कर स्पष्ट कर दिया था कि होटल पर निगम का बकाया टैक्स 1 करोड़ रुपये से अधिक है, होटल स्वामी रविन्द्र तलवार को 18 नवंबर तक भुगतान करने का समय दिया गया था तय समय सीमा के बाद भी होटल प्रशासन द्वारा टैक्स जमा न करने पर यह कदम उठाया गया।
निगम अधिकारियों ने बताया कि महारानी होटल पर टैक्स के रूप में भारी बकाया राशि है। तय चेतावनी और समयावधि के बावजूद बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया, जिसके चलते होटल को सील करना पड़ा।
इस कार्रवाई से शहर के अन्य बड़े बकायेदारों में हड़कंप मच गया है। निगम ने स्पष्ट कर दिया है कि जिन पर भी बकाया है, वे जल्द से जल्द टैक्स जमा करें अन्यथा सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
—
**जावेद सबरी*( *चेयरमैन* )
*डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब**

More Stories
कानपुर नगर २२ अप्रैल २६* शिववराजपुर के दहेलिया गांव में महिला की संदिग्ध मौत, थाना प्रभारी मौके पर*
*🏵️पपीते के पत्तो की चाय किसी भी स्टेज के कैंसर को सिर्फ 60 से 90 दिनों में कर देगी जड़ से खत्म,🏵️*
पूर्णिया बिहार19अप्रैल26 *बाल विवाह मुक्त पूर्णिया की नई पहल: एसपी ने स्पेशल टीम, मंदिर-मंदिर चला जागरूकता अभियान*