सहारनपुर18फरवरी25*अखिलेश यादव कल आएंगे शादी समारोह में, शाहनवाज खान की सपा से बढ़ी दूरियां*
*सहारनपुर;* समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रूद्र सेन की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कल सहारनपुर पहुंचेंगे। वह शादी समारोह में वर-वधू को आशीर्वाद देंगे। अखिलेश यादव के आगमन को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और उनके स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं।
इस बीच, सपा विधायक आशु मलिक द्वारा लगाए गए स्वागत बोर्ड से एमएलसी शाहनवाज खान और उनके पिता सरफराज खान की तस्वीर गायब रही, जिससे सपा में अंदरूनी खींचतान की चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि शाहनवाज खान और समाजवादी पार्टी के बीच दूरियां बढ़ रही हैं।
सूत्रों के मुताबिक, शाहनवाज खान पहले ही सपा के कद्दावर नेता आजम खान से दूरी बना चुके हैं और अब सहारनपुर सांसद इमरान मसूद के करीब जा रहे हैं। शाहनवाज खान और इमरान मसूद की बढ़ती नजदीकियों का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इमरान मसूद ने ही उनकी मुलाकात प्रियंका गांधी और राहुल गांधी से कराई थी।
हाल ही में शाहनवाज खान प्रियंका गांधी के वायनाड चुनाव प्रचार में नजर आए। इसके बाद राहुल गांधी के अमेठी दौरे के दौरान भी वह इमरान मसूद के साथ दिखे। इतना ही नहीं, उन्होंने इमरान मसूद ने रायबरेली मैं शाहनवाज खान की प्रियंका और राहुल गांधी से एक बैठक भी कराई है जिसमें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने सिर पर हाथ रखा है अभी हाल ही में इमरान मसूद के परिवार में हुए विवाह समारोह की पूरी जिम्मेदारी भी निभाई। इन हालातों को देखते हुए सपा नेताओं ने अब शाहनवाज खान से दूरी बनानी शुरू कर दी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।
दूसरी ओर, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पीडीए (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) समीकरण को मजबूत करने के लिए घर-घर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। लेकिन शाहनवाज खान के कांग्रेस की ओर बढ़ते कदमों से सपा के भीतर हलचल तेज हो गई है। अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि शाहनवाज खान अगला राजनीतिक कदम कब और कैसे उठाते हैं।
*मनोज मिड्ढा*
*डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब*

More Stories
जयपुर26जुलाई26*तीज की उमंग और सौंदर्य से सजा ‘प्री-तीज फेस्टिवल एवं एलीट कनेक्ट 2026’
पूर्णिया बिहार 26 जुलाई26 *बनमनखी में 6 घंटे में खुला हत्या का राज! पत्नी समेत 5 गिरफ्तार, शव गड्ढे से बरामद* मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया
लखनऊ26जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*