सहारनपुर17जुलाई26*99.06 प्रतिशत के साथ अर्नव जैन का शानदार प्रदर्शन, सहारनपुर का बढ़ाया गौरव
सहारनपुर*जैन बाग के होनहार छात्र अर्नव जैन, सुपुत्र डॉ. आशीष जैन(दंत चिकित्सक) व डॉ. वैशाली जैन, ने नीट परीक्षा में 99.06 प्रतिशत तथा ऑल इंडिया रैंक 18345 प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि ने परिवार, शिक्षकों और पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। अर्नव की मेहनत, अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर अध्ययन के प्रति समर्पण ने यह सिद्ध कर दिया कि दृढ़ संकल्प के साथ कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। उनकी सफलता युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है और यह संदेश देती है कि कठिन परिश्रम का फल सदैव श्रेष्ठ होता है। जैन समाज एवं नगरवासियों ने अर्नव को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएँ देकर समाज और राष्ट्र का नाम रोशन करेंगे।

More Stories
कौशाम्बी 8 सितंबर 26*28 वर्षीय महिला कॉन्स्टेबल प्रियंका यादव की गोली लगने से मौत हो गई
बस्ती 8 सितंबर 26*रामबहाल मौतकांड में बड़ा खुलासा, पत्नी इन्द्रावती गिरफ्तार।
मुजफ्फरनगर, 8 सितंबर 2026*17 सितंबर की महापंचायत को लेकर सुजड़ू में बैठक, सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया सफल बनाने का संकल्प