सहारनपुर14मार्च24*लोकसभा चुनाव 2024 से पहले जनपद पुलिस का अपराधियों पर चला जोरदार चाबुक,अनगिनत गिरफ्तार*
*➡️थाना फतेहपुर,थाना बेहट एवम थाना मिर्जापुर प्रभारियों की अपराध करने वालों पर जबरदस्त कार्रवाई*
*सहारनपुर*/
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर जनपद पुलिस का जारी है जोरदार चाबुक।पिछले 24 घंटों के दौरान थाना फतेहपुर,थाना बेहट एवम थाना मिर्जापुर पुलिस अनगिनत अपराधियों को जेल भेज चुकी है।थाना फतेहपुर प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार के कड़े निर्देशो के चलते उनकी पुलिस टीमो ने जबरदस्त चेकिंग के दौरान एक शराब माफिया सुमित पुत्र लक्ष्मीचंद निवासी बेहडा कला को 25 पाऊच शराब के साथ पकड़ा।धर्मेन्द्र कुमार की ही पुलिस टीम ने आज चेकिंग के दोरान दो नशा तस्करो शहजाद उर्फ़ कुर्ती पुत्र मजीद,शावेज़ पुत्र महमूद उर्फ बुद्धू सभी निवासी ग्राम गंदेवडा से 255 ग्राम अवैध चरस के साथ पकड़ा।थाना फतेहपुर प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार की ही पुलिस टीम ने आज दो तमंचाधारी बदमाशो सरफराज पुत्र शहजाद एवम अदनान पुत्र सुलेमान दोनों ही निवासी जनपद हरिद्वार को दो देशी तमंचे, कारतूस व मोबाइल फोन के साथ पकड़ा।थाना बेहट इंस्पेक्टर योगेश शर्मा की पुलिस टीमों ने भी जबरदस्त कामयाबी हासिल करते हुए बाबर पुत्र भूरा को 8 ग्राम स्मेक के साथ पकड़ा।थाना बेहट इंस्पेक्टर योगेश शर्मा की पुलिस टीम ने ही एक चाकूधारी बदमाश इकरार उर्फ ठंडा पुत्र इस्लाम को एक नाजायज चाकू के साथ पकड़ा।थाना मिर्जापुर प्रभारी प्रवेश कुमार की पुलिस टीम ने ही एक शराब माफिया मौहम्मद अब्बास पुत्र असगर अली को 45 पव्वै देशी शराब के साथ पकड़ा।इंस्पेक्टर प्रवेश कुमार की ही पुलिस टीम ने एक और शराब माफिया राजकुमार पुत्र संगारू को 15 बोतल देशी शराब हरियाणा मार्का के साथ पकड़ा।इंस्पेक्टर प्रवेश कुमार की पुलिस टीम ने ही एक शराब माफिया संजय पुत्र रमेश को 12 बोतल देशी हरियाणा मार्का के साथ किया गिरफतार।यह सभी कार्रवाई लोकसभा चुनाव से पहले अपराधियों के धरपकड़ अभियान के तहत की गई।

More Stories
तेलंगाना24अप्रैल26*पुलिस ने नकली चाय पाउडर बनाने वाले एक बड़े गैंग का भंडाफोड़ किया है
उन्नाव24अप्रैल26*नवागत डीएम ने गंगाघाट में भू-माफियाओं के खिलाफ चलाया अभियान, जल्द होगी चिन्हित माफियाओं पर कार्रवाई*
लखनऊ23अप्रैल24*ऐसा क्यों है कि कुछ पुलिसकर्मियों की वजह से पूरा पुलिस महकमा बदनाम हो रहा है…?*