सहारनपुर14अप्रैल25*अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर शहीद कर्मियों को श्रद्धांजलि, अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू।
सहारनपुर, 14 अप्रैल 2025: जनपद सहारनपुर में 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर हुए भीषण अग्निकांड में शहीद हुए 66 अग्निशमन कर्मियों की याद में “अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस” मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह के नेतृत्व में बेहट रोड स्थित अग्निशमन केंद्र पर शोक परेड का आयोजन किया गया, जिसमें दो मिनट का मौन रखकर शहीद कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। फायर स्टेशन सरसावा और देवबंद पर भी प्रभारी अधिकारियों और कर्मियों ने शहीदों को नमन किया।
महानिदेशक अग्निशमन एवं आपात सेवा, लखनऊ के आदेश (संख्या: एफएस-714-2018, दिनांक: 01-04-2025) के अनुपालन में जनपद के सभी फायर स्टेशनों पर पिन फ्लैग लगाए गए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने सहारनपुर फायर स्टेशन से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, वहीं देवबंद और सरसावा में भी प्रभारी अधिकारियों ने रैलियों का शुभारंभ किया। पिछले वर्ष 2024 में सहारनपुर में 421 अग्निकांड और 15 जीवरक्षा पुकार की घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें 14 मनुष्यों और 1 पशु को सुरक्षित बचाया गया। इस वर्ष अग्नि सुरक्षा सप्ताह (14-20 अप्रैल) की थीम “एकजुट हो, अग्नि सुरक्षित भारत को प्रज्वलित करें” (Unite to Ignite, a Fire Safe India) रखी गई है।
*#अग्नि सुरक्षा सप्ताह के कार्यक्रम#*
1. 14 अप्रैल 2025: स्मृति दिवस परेड, पिन फ्लैग वितरण।
2. 14-16 अप्रैल 2025: फायर स्टेशनों और महत्वपूर्ण स्थानों पर जागरूकता रैलियां।
3. स्कूलों में अग्नि सुरक्षा पर निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताएं।
4. बहुखंडीय भवनों का निरीक्षण, अग्नि निवारण और जीव सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच।
5. व्यापार मंडल और नागरिकों के साथ गोष्ठियां।
ग्रामीण क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान।
_मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह ने बताया कि इस सप्ताह स्कूलों, कॉलेजों, नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाई जाएगी, ताकि अग्नि दुर्घटनाओं से होने वाले जान-माल के नुकसान को कम किया जा सके।_

More Stories
जयपुर21जुलाई26*माननीय मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने श्री बाणगंगा गौशाला सेवा समिति के उद्घाटन समारोह के आमंत्रण पत्र का किया विमोचन
बिहार21जुलाई26*”मर्दों से मुझे नफरत है,” पुरुष विरोधी शिक्षिका साक्षी झा को सरकार ने किया निलंबित।*
लखनऊ21जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें………