November 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

रोहतास 11 नवम्बर 26*बकरी पालन एवं बकरी के दूध को बढ़ावा देने की दिशा में बिहार सरकार की पहल,

रोहतास 11 नवम्बर 26*बकरी पालन एवं बकरी के दूध को बढ़ावा देने की दिशा में बिहार सरकार की पहल, रोहतास डेयरी प्रोजेक्ट में योजना का शुभारंभ*

*डेहरी/ रोहतास ब्यूरोचीफ मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट ✍🏻*

रोहतास 11 नवम्बर 26*बकरी पालन एवं बकरी के दूध को बढ़ावा देने की दिशा में बिहार सरकार की पहल,

डेहरी ऑन सोन (रोहतास)
बिहार सरकार राज्य में बकरी पालन को प्रोत्साहित करने तथा बकरी का दूध आम लोगों तक उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल कर रही है। इसी उद्देश्य से पशुपालन विभाग के सचिव श्री सिरसत कपिल की पहल पर इस महत्वाकांक्षी योजना की जिम्मेदारी शाहाबाद दुग्ध उत्पादन सहयोग समिति की इकाई रोहतास डेयरी प्रोजेक्ट, डेहरी ऑन सोन को सौंपी गई है।
इस योजना को लेकर रोहतास जिले के जिलाधिकारी श्री दीपक कुमार मिश्रा ने भी विशेष रुचि दिखाई और परियोजना का शुभारंभ कराया। योजना के तहत डेयरी परिसर में बकरियों के पहुंचते ही शाहाबाद दुग्ध उत्पादन सहयोग समिति के प्रबंध निदेशक श्री सुमीत कुमार अमित ने परियोजना स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया तथा जहां भी आवश्यक कमियां पाई गईं, उन्हें तत्काल दूर करने का निर्देश संबंधित कर्मियों को दिया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि योजना का संचालन व्यवस्थित, सुचारू एवं निर्धारित उद्देश्य के अनुरूप किया जाए, ताकि आने वाले समय में बकरी पालन और बकरी के दूध के उत्पादन को व्यापक स्तर पर बढ़ावा मिल सके।
इस अवसर पर प्रबंध निदेशक श्री सुमीत कुमार अमित ने संवेदनशीलता और पशुप्रेम का परिचय देते हुए बकरी के एक बच्चे को गोद भी लिया। उनका यह कदम पशुपालन के प्रति प्रोत्साहन और इस परियोजना से भावनात्मक जुड़ाव का संदेश देता है।
इस परियोजना के माध्यम से न केवल राज्य में बकरी पालन को नई पहचान मिलने की उम्मीद है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों के लिए रोजगार एवं आय के नए अवसर भी पैदा हो सकते हैं। साथ ही बकरी के दूध को आम लोगों तक पहुंचाने की दिशा में भी यह पहल महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
*बिहार सरकार की इस पहल को धरातल पर उतारने के लिए पशुपालन विभाग, जिला प्रशासन और शाहाबाद दुग्ध उत्पादन सहयोग समिति के संयुक्त प्रयास से परियोजना को आगे बढ़ाया जा रहा है।*

Taza Khabar