सहारनपुर13मार्च25*होली पर शराब की दुकानों पर रहेगा प्रतिबंध – डीएम का आदेश…*
*सहारनपुर 14 मार्च 2025: होली पर्व पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने शराब की दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने आबकारी अधिनियम की धारा 59 के तहत आदेश पारित करते हुए कहा कि 13 मार्च की रात 10:00 बजे से 14 मार्च की शाम 4:00 बजे तक जनपद सहारनपुर की सभी देशी-विदेशी शराब, बीयर, भांग, मॉडल शॉप, डिनेचर्ड स्प्रिट, बार और अन्य मदिरा अनुज्ञापन दुकानों को बंद रखा जाएगा।*
*उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बंदी के लिए किसी भी अनुज्ञापी को प्रतिफल शुल्क देय नहीं होगा। जिला प्रशासन ने सभी अनुज्ञापियों को आदेश का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी है, ताकि होली का पर्व शांतिपूर्वक और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।*

More Stories
सद्गुरु महात्मा सुशील कुमार जी के 24वें महानिर्वाण दिवस पर अश्रुपूर्ण श्रद्धाँजली
रीवा 23 अप्रैल26*शराब ठेकेदार के गुर्गों की दबंगई, आदिवासी युवक पर अवैध शराब बिक्री के लिए बनाया दबाव
कानपुर नगर 23अप्रैल26*🏆 हार्दिक बधाई और गौरव का क्षण! 🌟