सहारनपुर 28जून25 डीआईजी अभिषेक सिंह व एसएसपी के निर्देशन में देहात कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता,
डीआईजी अभिषेक सिंह व एसएसपी के निर्देशन में देहात कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता, फरार 50 हज़ारी इनामी बदमाश मुसाहिब उर्फ लम्बो को दबोचा, तमंचा व हथकड़ी बरामद..
पुलिस की सख्त निगरानी और तेज एक्शन का असर साफ नजर आया, जब DIG अभिषेक सिंह और SSP रोहित सिंह सजवान की रणनीति से पुलिस ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि अपराध चाहे जितना शातिर हो, कानून के लंबे हाथों से बच नहीं सकता। मेरठ मेडिकल कॉलेज से हथकड़ी समेत फरार हुए हत्या के आरोपी व 50 हजार के इनामी बदमाश मुसाहिब उर्फ लम्बो को थाना देहात कोतवाली प्रभारी कपिल देव और उनकी मुस्तैद टीम ने आज गांव देवला के पीछे निर्माणाधीन बाईपास क्षेत्र से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। मुसाहिब के कब्जे से एक देसी तमंचा, दो जिंदा कारतूस और वही कटी हुई लोहे की हथकड़ी बरामद हुई, जिससे वह पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ था। DIG अभिषेक सिंह ने बदमाश की फरारी के बाद ही पूरे परिक्षेत्र की पुलिस को अलर्ट मोड में डाल दिया था। तमाम सीमाएं सील कर तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने दिन-रात एक कर इस चुनौती को स्वीकारा और आखिरकार बदमाश को पकड़कर पूरे महकमे का सिर ऊँचा कर दिया।

More Stories
बंगलौर16जुलाई26*कर्नाटक के धारवाड़ में 45 साल के डॉक्टर की उनके अपार्टमेंट में हत्या कर दी गई.
नई दिल्ली16जुलाई2026*भारतीय रेलवे ने IRCTC की नई वेबसाइट शुरू की..*
दिल्ली16जुलाई26*”देश के हर इंसान की ज़िंदगी क़ीमती है। सरकार द्वारा उसे बचाने की पूरी कोशिश की जानी चाहिए”*