सहारनपुर 23अप्रैल 25 में आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करेगी आईबी: इंटेलिजेंस ब्यूरों का साढ़े चार बीघा में बनेगा कार्यालय, आवास विकास ने जमीन की ट्रांसफर…*
*सहारनपुर* में आईबी का स्थायी ठिकाना बनेगा। उम्मीद की जा रही है कि यहां से आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में निर्णायक कार्य होगा। साथ ही, खुफिया एजेंसी के प्रशिक्षण कार्यों के लिए भी यह स्थान उपयोगी साबित हो सकता है। पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड की सीमा से सटे इस जिले में आईबी की मजबूत मौजूदगी आतंकियों के लिए बड़ा झटका साबित होगी। दरअसल, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड की सीमाओं से सटा होने के कारण सहारनपुर लंबे समय से आतंकी गतिविधियों के लिहाज से संवेदनशील जिला रहा है। यहां समय-समय पर आतंकी कनेक्शन सामने आते रहे हैं। लेकिन अब इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने सहारनपुर में अपना स्थायी ठिकाना बनाने का निर्णय लिया है। यूपी एटीएस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के बाद अब खुफिया एजेंसी भी जिले में अपना मजबूत नेटवर्क तैयार करेगी।

More Stories
पूर्णिया बिहार 25 अगस्त26 *पूर्णिया विश्वविद्यालय में विद्यार्थी सहयोग शिविर
मथुरा 25 अगस्त 26*थाना बलदेव पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया ।*
कौशाम्बी25अगस्त26*28वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता हुई आयोजित,*