सहारनपुर 22अप्रैल25 नगरायुक्त शिपू गिरी ने निगम में विधिवत् कार्यभार संभाला
निगम के सभी विभागों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
सहारनपुर। नवागत नगरायुक्त शिपू गिरी ने आज सुबह नगर निगम में अपना विधिवत् कार्यभार संभाल लिया। एकाउंट विभाग में पहुंचकर उन्होंने वित्तीय प्रभार भी ग्रहण किया। उन्होंने नगर निगम के सभी विभागों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों का समय-समय पर स्वयं आकलन करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इससे न केवल कार्यो में और अधिक सुधार होगा बल्कि कार्यो को गति भी मिलेगी। उन्होंने निरीक्षण के दौरान निगम परिसर व विभागों में साफ सफाई की प्रशंसा की तथा वायरिंग को व्यवस्थित कराने के निर्देश दिए।
मूल रुप से बलिया निवासी नगरायुक्त शिपू गिरी वर्ष 2017 बैच के आईएएस अधिकारी है और इससे पूर्व असिस्टेंट मजिस्ट्रेट श्रावस्ती, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट चंदौली, सीडीओ प्रयागराज, नगरायुक्त वाराणसी तथा शिक्षा विभाग में विशेष सचिव के पद पर रह चुके हैं। नगरायुक्त शिपू गिरी के निगम कार्यालय पहुंचने पर अपर नगरायुक्त राजेश यादव व मृत्युंजय, मुख्य अभियंता निर्माण बी के सिंह व महाप्रबंध

More Stories
कानपुरनगर 23अप्रैल26*30 करोड़ की चारागाह भूमि कराई कब्जामुक्त, परसौली में चला बुलडोजर*
लखनऊ23अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनलपर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें…………..
बाराबंकी23अप्रैल26*बाराबंकी की बेटियों का कमाल: अंशिका बनीं यूपी टॉपर, अदिति- परी भी टॉप 10 में