July 15, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

सन्त कबीर नगर15जुलाई26*मेधावियों का जलवा: हाईस्कूल व इंटर परीक्षा में अच्छा अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित,

सन्त कबीर नगर15जुलाई26*मेधावियों का जलवा: हाईस्कूल व इंटर परीक्षा में अच्छा अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित,

सन्त कबीर नगर15जुलाई26*मेधावियों का जलवा: हाईस्कूल व इंटर परीक्षा में अच्छा अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित,

टॉपर्स को मिली साइकिल व नकद इनाम*

 

​संत कबीर नगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए ए० बी० आर० एल० इण्टर कालेज गिठिनी में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का गौरव बढ़ाने वाले छात्राओं पर विद्यालय परिवार की ओर से नकद पुरस्कार और उपहारों की जमकर बारिश की गई।
​कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक श्री भक्त वत्सल जनार्दन प्रसाद ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावियों का हौसला बढ़ाने के लिए विद्यालय में प्रथम स्थान से लेकर कुल 51 छात्राओं को साइकिल, मेडल और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है।
​इसी क्रम में इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा में विद्यालय में प्रथम और पूरे जिले में 5वां स्थान प्राप्त करने वाली मेधावी छात्रा आरुषि चौधरी को विद्यालय परिवार की तरफ से ₹5,100 नगद, साइकिल और मेडल प्रदान कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वहीं, विद्यालय में दूसरे स्थान पर रहीं होनहार छात्रा सलोनी गुप्ता को ₹2,100 नगद, साइकिल और मेडल तथा तीसरा स्थान हासिल करने वाली छात्रा अनामिका मौर्य को ₹1,100 नगद, साइकिल और मेडल सौंपकर सम्मानित किया गया।
​इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक के साथ प्रधानाचार्य डी० एन० उपाध्याय ने भी संयुक्त रूप से बच्चों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
​इस दौरान उपस्थित विद्यालय के प्रवक्ता व शिक्षक गण—श्री विश्राम राय, श्री सुरेन्द्र मोहन, हरिश्चन्द्र यादव, धरम हंस यादव, हरिकेश कुमार, अजय कुमार, रंजना, दीपा, प्रगति मिश्रा, राम रतन सिंह, संतोष पाण्डेय, विकास चौरसिया, राहुल गुप्ता और ब्रह्मदेव कुमार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी। विद्यालय परिवार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की इन बेटियों ने अपनी कड़ी मेहनत से साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती, इनकी सफलता से अन्य बच्चों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

Taza Khabar