सतना 27 अगस्त 26*जिला अस्पताल में मनमानी की हद! इंजेक्शन रूम पर ताला, स्टाफ गायब—मरीज बेहाल, जिम्मेदारों के फोन भी रहे ‘मौन’
इंजेक्शन लगवाने पहुंचे मरीज और परिजन घंटों परेशान, शिकायत के लिए दिए नंबरों पर रिंग जाती रही लेकिन किसी अधिकारी ने नहीं उठाया फोन
सतना। जिला अस्पताल सतना में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के दावों के बीच अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। अस्पताल के इंजेक्शन रूम में ताला लगा मिला और स्टाफ मौके से गायब था। इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंचे मरीज और उनके परिजन काफी देर तक परेशान होते रहे, लेकिन उनकी समस्या सुनने वाला कोई जिम्मेदार कर्मचारी मौके पर नजर नहीं आया।
मरीजों के इंतजार और परेशानी के बीच इंजेक्शन रूम के बाहर मौजूद एक महिला कर्मचारी द्वारा मरीजों और उनके परिजनों से कहा गया कि सीएमएचओ, अस्पताल प्रशासक और सिविल सर्जन के मोबाइल नंबर बोर्ड पर लिखे हुए हैं, आप लोग फोन लगाकर शिकायत करें।
इसके बाद परेशान मरीजों और परिजनों ने बोर्ड पर लिखे अधिकारियों के नंबरों पर फोन लगाना शुरू किया। बताया जा रहा है कि कई नंबरों पर लगातार घंटी जाती रही, लेकिन किसी भी अधिकार

More Stories
कानपुर नगर 27 अगस्त 26*ग्रामीणों की गुहार पर समाजसेवी अनुभव कटियार द्वारा गड्ढा युक्त संपर्क मार्ग पर ईटा मिट्टी का कराया गया भराव जेसीबी द्वारा
गोरखपुर 27.08.2026**50,000 रु0 का इनामिया वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
लखनऊ 27 अगस्त 26*डीजीपी मुख्यालय में बच्चों के साथ मनाया गया रक्षाबंधन, बच्चियों ने DGP राजीव कृष्ण को बांधा रक्षा सूत्र