श्रीभूमि असम01फरवरी25*घर की खुदाई में मिला हजारों साल पुराना हनुमान मंदिर,
*असम में घर की खुदाई में मिला हजारों साल पुराना हनुमान मंदिर, चालीसा लिखी शिला भी मिली: अब होगा जीर्णोद्धार, सैनिक ने दिया ₹1.5 लाख चंदा*
असम के श्रीभूमि (पहले करीमगंज) जिले में खुदाई के दौरान एक हनुमान मंदिर मिला है। यह हनुमान मंदिर एक घर के लिए जमीन की खुदाई के दौरान निकला। इसके पीछे हनुमान चालीसा वाला एक पत्थर भी बरामद हुआ। यह हनुमान मंदिर पत्थरकंडी इलाके में मिला है।
स्थानीय लोगों ने कहा है कि यह हनुमान मंदिर सैकड़ों-हजारों साल पुराना हो सकता है। उन्होंने इस मंदिर का जीर्णोद्धार करने और नया निर्माण करवाने के लिए एक कमिटी बनाई है। इसके लिए ग्रामीणों ने चन्दा भी इकट्ठा कर लिया है। सेना में कार्यरत एक ग्रामीण ने इस मंदिर के लिए ₹1.5 लाख का दान दिया है।
मंदिर में एक हनुमान जी की मूर्ति बीच में है और बाकी देवी देवताओं कि तस्वीरें भी लगी हुई हैं।

More Stories
कानपुर 25 नवम्बर 26*कल्याणपुर की क्षेत्रीय विधायक नीलिमा कटियार को दिया ज्ञापन
सिद्धार्थनगर 25 नवम्बर 26*प्राथमिक विद्यालय में मध्याह्न भोजन (MDM) संचालन बंद होने का मामला आया सामने………
रुड़की 25 नवम्बर 26*आईआईटी रुड़की ने आईआईटी के रूप में 25 वर्ष पूरे किए, उत्कृष्टता और गौरवशाली विरासत के 180वें वर्ष में किया प्रवेश*