शाहजहांपुर05जुलाई23*नदी में आया अचानक उफान,हाईवे पर पानी के बीच फंसा ट्रक,
ग्रामीणों ने चालक और हेल्पर की बचाई जान*
शाहजहांपुर।उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दो दिन से रुक रुककर हो रही बारिश से पुवायां में भैंसी नदी में अचानक उफना गई।एक दशक से सूखी पड़ी भैंसी नदी में बुधवार सुबह अचानक पानी आने से ग्रामीण हैरान रह गए।नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के इलाके में पानी भर गया।खुटार-पुवायां हाईवे भी पूरी तरह जलमग्न हो गया।हाईवे से गुजर रहा ट्रक पानी के बीच में फंस गया। ट्रक के चालक और हेल्पर भी उसी में फंस गए। चीख-पुकार मचने पर ग्रामीणों ने किसी तरह ट्रक चालक और हेल्पर को पानी से निकाला। ट्रक पानी के बीच हाईवे पर ही खड़ा है।
बता दें कि भैंसी नदी में उफान आने से खुटार-पुवायां हाईवे पर आवागमन बिल्कुल बंद हो गया है। लखनऊ पलिया नेशनल हाईवे पर शाहजहांपुर से खुटार तक एनएचएआई की ओर से हाईवे के चौड़ीकरण और भैंसी नदी पर नए पुल का निर्माण कार्य चल रहा है।पुल निर्माण होने की वजह से सूखी पड़ी भैंसी नदी में नीचे से रोड बनाकर आवागमन शुरू कराया गया था। अब बारिश में नदी में उफान आने से आवागमन बंद हो गया है। अब वाहन खुटार से बंडा होकर पुवायां निकलेंगे।
शाहजहांपुर में बुधवार सुबह दो घंटे तक झमाझम बारिश हुई। पानी से खेत लबालब भर गए।किसानों के चेहरे खिल गए हैं ।बारिश की वजह से कई स्कूलों ने रैनी डे घोषित कर दिया।बारिश होने से मौसम खुशगवार हो गया है।
More Stories
मथुरा 25 अक्टूबर 26*थाना जमुनापार पुलिस द्वारा जनता के सहयोग से ए0टी0एम0 बदलकर ठगी करने वाले गैंग का अभियुक्त गिरफ्तार ।*
मथुरा 25 अक्टूबर 26*थाना मगोर्रा पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तगण को चोरी की मोटरसाईकिल व 01 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।*
मथुरा 25 अक्टूबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध गांजा तथा चोरी की मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया ।*