मथुरा ब्रेकिंग
यूपी आजतक चैनल से ब्यूरो चीफ सरफराज खान
वृन्दावन30जुलाई*फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पहुंचीं ठा. बांकेबिहारी के दरबार*
वृंदावन। फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी शुक्रवार को धर्म नगरी वृंदावन पहुंचीं। जग प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर पहुंचीं फिल्म अभिनेत्री ने जहां पूर्ण भक्तिभाव के साथ देहरी पूजन किया। साथ ही ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। वहीं मंदिर के सेवायत गोस्वामियों द्वारा फिल्म अभिनेत्री का पटुका एवं प्रसादी भेंट कर स्वागत किया। इसके साथ ही मंदिर में फिल्म अभिनेत्री के आगमन पर उनको देखने के लिए प्रशंसक भी बेताब नजर आए। इस दौरान पत्रकारों से रूबरू हुईं फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने कहा कि ठाकुर बांकेबिहारी की कृपा से आज उनके दर्शन के लिए आना हो गया, यह मेरा सौभाग्य है। इस दौरान वे काफी प्रसन्न नजर आईं साथ ही उन्होंने राधे राधे कहकर सभी का अभिवादन किया।

More Stories
नई दिल्ली5अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली5अगस्त26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
कौशाम्बी4अगस्त26*कर्मकारों के पंजीयन के लिए प्रत्येक विकास खण्ड में कैम्प का किया जाएगा आयोजन*