वाराणसी21 अप्रैल 26 *धार्मिक नगरी काशी में आस्था की डुबकी*
धार्मिक नगरी काशी में अक्षय तृतीया पर्व के दूसरे दिन मंगलवार को हजारों श्रद्धालुओं ने मणिकर्णिका घाट स्थित पवित्र चक्र पुष्करिणी कुंड में अक्षय पुण्य की कामना लिए आस्था की डुबकी लगाई।
कुंड में स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मां मणिकर्णिका की अष्टघातु की प्रतिमा का दर्शन पूजन किया। कुंड में स्नान को देखते हुए सुरक्षा का व्यापक प्रबंध किया गया है। काशी खंड के अनुसार गंगा अवतरण के पहले से इस कुंड का अस्तित्व है। भगवान विष्णु ने देवाधिदेव महादेव को प्रसन्न करने के लिए यहां हजारों वर्ष तपस्या की थी। भोलेनाथ और देवी पार्वती के स्नान के लिए उन्होंने कुंड को अपने सुदर्शन चक्र से स्थापित किया था। स्नान के दौरान मां पार्वती का कर्ण कुंडल कुंड में गिरने से नाम मणिकर्णिका पड़ा। यहां पर अक्षय तृतीय पर स्नान का अधिक महत्व है। इस कुंड में स्नान से अक्षय फल, चारों धाम के पुण्य का लाभ मिलता है। इसलिए कुंड में स्नान के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ता है।
More Stories
मुजफ्फरनगर/मेरठ, 13 अक्टूबर 2026 सूफी अमजद अली बने बीएमपी के मेरठ महानगर अध्यक्ष
कानपुर नगर 13 अक्टूबर 26*KDA में भ्रष्टाचार की भरमार और फर्जी दस्तावेजों से कार्रवाई के विरोध में TUCC नगर अध्यक्ष राकेश रावत की हुंकार
पूर्णिया बिहार 13 अक्टूबर26* पूजा घर के तहखाने में छिपाया था गांजा, 3.580 KG बरामद, एक धराया*