वाराणसी17जुलाई25* गंगा की बाढ़ में भी नहीं रुका कुदरत की रक्षा का जज्बा “
” नहीं थमा गंगा सफाई का ‘ भगीरथ प्रयास ‘ सिंधिया घाट पर किया श्रमदान “
वाराणसी । बढ़ती गंगा के बीच नमामि गंगे ने गुरुवार को पूरे उत्साह के साथ सिंधिया घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया । सिंधिया घाट पर गंगा के सतही जल पर फैली गंदगी को बंटोरा । इसके बाद गंगा तट पर इधर-उधर बिखरे पड़े निर्माल्य को समेट कर नगर निगम के कर्मचारियों को सुपुर्द किया। पर्यावरण की रक्षा सभी का नैतिक दायित्व का संदेश देकर श्रमदान के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ मां गंगा की आरती उतारी गई । लाउडस्पीकर से घाटों पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि स्वच्छता जन स्वास्थ्य की आधारशिला है । गंदे वातावरण से डायरिया, पीलिया, गैस्ट्रो संबंधी बीमारियां पनपती है । स्वच्छता को जीवन शैली का हिस्सा बनाना चाहिए । उन्होंने कहा कि पर्यावरण हमारी अमूल्य निधि है । यदि हम जागरूक होंगे तभी पर्यावरण को प्रदूषित करने वाले हानिकारक तत्वों से इसको दूर रखेंगे। पर्यावरण के दुष्परिणाम स्वरूप ही जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग से बेमौसम वर्षा और बाढ़ आदि की समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं । पर्यावरण की रक्षा हम सबका कर्तव्य है । आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला, नगर निगम के सफाई कर्मियों ने भागीदारी की ।

More Stories
कानपुर नगर 30अगस्त 26*बंगले, ठेके और टेंडर किसके इशारे पर बंटते रहे,सवाल उठे तो कानून के नाम पर चेहरे क्यों डरते घूम रहे?*
कानपुर नगर 30अगस्त 26*शहर के नामी कार्डियोलॉजी अस्पताल में गरीब युवक के लिए इलाज़ ही नहीं, बताया दिल्ली जाओ।*
उत्तर प्रदेश 30अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*