वाराणसी07मई25*आज रात 8 बजे BLW में होगा ‘ब्लैक आउट’, केंद्रीय विद्यालय से लेकर सब्जी मंडी तक मॉक ड्रिल
वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (BLW) परिसर में आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए बुधवार को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। रात 8 बजे ‘ब्लैक आउट’ सहित यह ड्रिल केंद्रीय विद्यालय, बाल निकेतन विद्यालय, प्रशासन भवन परिसर, गुमटी मार्केट और सब्जी मंडी क्षेत्र में होगी
जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि ड्रिल का शेड्यूल इस प्रकार है: सुबह 10 बजे केंद्रीय विद्यालय और बाल निकेतन विद्यालय, शाम 5 बजे प्रशासन भवन परिसर, शाम 6:30 बजे गुमटी मार्केट और सब्जी मंडी क्षेत्र में कार्यक्रम होंगे। रात 8 बजे प्रस्तावित ब्लैक आउट’ के दौरान आपातकालीन परिस्थितियों का अनुकरण किया जाएगा। यह आयोजन BLW प्रशासन की आपदा प्रबंधन क्षमता को मजबूत करने और जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है
More Stories
सुल्तानपुर 22 अक्टूबर 26*भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मनीषा पांडेय की स्कार्पियों ने दो कांस्टेबल को मारी टक्कर
कानपुर22 अक्टूबर 26*नकली और एक्सपायरी सीमेंट सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा, पुलिस की लापरवाही पर कोर्ट नाराज।
अयोध्या 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें