वाराणसी07मई25*ऑपरेशन सिंदूर : वाराणसी में महिलाओं ने हनुमान जी को अर्पित किया सिंदूर, सेना के साहस को सराहा
वाराणसी। भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नष्ट करने की सफलता की खुशी में बुधवार को काशी में उत्साह का माहौल रहा। नगवा स्थित बड़े हनुमान मंदिर में ट्रस्ट श्री जगन्नाथ मंदिर की महिला सदस्यों ने हनुमान जी को सिंदूर अर्पित कर सेना के पराक्रम को नमन किया।
ट्रस्ट के सदस्य सचिव शैलेश तिवारी ने भी गर्व जताते हुए कहा कि पहलगाम की घटना असहनीय थी, और सेना ने इस ऑपरेशन के जरिए आतंकवाद को करारा जवाब दिया है। काशीवासियों ने इस सफलता पर जगह-जगह उत्सव मनाकर सेना के प्रति आभार और समर्थन व्यक्त किया

More Stories
कानपुर नगर 28अगस्त 26*क्षेत्रीय पुलिस की सूचना और ख़बर वायरल के बाद जागा केडीए और नगर निगम विभाग*
पूर्णिया बिहार28अगस्त26* पूर्णिया में शिवमय हुई रात: महापौर विभा कुमारी ने किया बोलबम सेवा शिविरों का भव्य उद्घाटन,
पूर्णिया बिहार 28 अगस्त26 *पूर्णिया में रक्षाबंधन पर बहनों को मिला सुरक्षा का सबसे बड़ा तोहफा