वाराणसी01नवम्बर24*वाराणसी मे , तीन दिन में दस करोड़ की बिके माला-फूल।
वाराणसी से प्राची रॉय की खास रिपोर्ट यूपीआजतक
वाराणसी । धनतेरस और दीवाली के मौके पर शहर में आठ से दस करोड़ रुपये की मालाएं बिके तीन दिनों में 15 लाख से अधिक मालाएं बेची गईं। गुरुवार को बांसफाटक और इंग्लिशियालाइन की माला मंडियों में जबरदस्त भीड़ देखी गई। मलदहिया चौराहे के आसपास केवल माला-फूल की अस्थाई दुकानें सज गई थीं, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है।
बाजार मे गेंदे की मालाओं की मांग सबसे ज्यादा रही, जबकि गुलाब की भी अच्छी बिक्री हुई। देसी गुलाब 5 रुपये और कमल के फूल 50-60 रुपये में बिके। बांसफाटक और मलदहिया के अलावा अन्य बाजारों में भी फूल-मालाओं के दाम बढ़ गए।
मलदहिया फूल मंडी के दुकानदार ने बताया कि तीन दिन से 24 घंटे माला-फूल की बिक्री हो रही है। अशोक की पत्तियों के गुच्छे 20 रुपये, गेंदे की छोटी माला 120 रुपये और गजरा 350 रुपये लच्छी में बिके। छुट्टा फूल, जो सामान्य दिनों में मुफ्त में मिलते थे, भी 200 रुपये किलो की दर से बिके।
More Stories
देवरिया 28 अक्टूबर 26*सलेमपुर में रंजना भारती ने चलाया ‘हर गाँव, हर बूथ PDA जनसंवाद’ अभियान
पूर्णिया बिहार 28 अक्टूबर26 *पुलिस दीदी टीम की जिलेभर में मुहिम तेज/संवेदनशील स्थानों पर नियमित गश्ती /
मथुरा 28 अक्टूबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा एक 01 अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित किया गिरफ्तार ।*