वाराणसी ९ जून २०२६ *काशी में पहली बार दिखेगा भारतीय वायुसेना का पराक्रम: अक्टूबर में नमो घाट पर होगा भव्य एयर शो, जुटेंगे 50 से अधिक फाइटर जेट्स*
बाबतपुर एयरपोर्ट बनेगा बेस:
*वाराणसी।*-धर्म और संस्कृति की नगरी काशी इस साल अक्टूबर के महीने में एक ऐतिहासिक और अद्भुत दृश्य की गवाह बनने जा रही है। भारतीय वायुसेना (IAF) पहली बार वाराणसी के नमो घाट पर गंगा किनारे एक भव्य एयर शो आयोजित करने जा रही है। इस शो का मुख्य आकर्षण वायुसेना की विश्व प्रसिद्ध एरोबेटिक टीम ‘सूर्य किरण’ होगी, जो आसमान में तिरंगा और अद्भुत कलाबाजियां दिखाकर लोगों को रोमांचित करेगी। सूर्य किरण टीम के 9 हॉक विमान (Air Craft) अक्टूबर के अंतिम सप्ताह मे वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। विमानों की पार्किंग के लिए एयरपोर्ट पर विशेष हैंगर और रनवे की व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दे दिए गए हैं।मुख्य आयोजन से पहले, अक्टूबर के लास्ट मे विमानों का कड़ा अभ्यास और रिहर्सल सत्र आयोजित किया जाएगा।सूर्य किरण के 9 विमानों के अलावा, देश के सबसे आधुनिक लड़ाकू विमान राफेल, तेजस और सुखोई-30 सहित करीब 50 से अधिक फाइटर जेट्स और हेलिकॉप्टर्स इस शो में शामिल हों सकते है । ये विमान आसपास के अन्य एयरबेस से उड़ान भरकर सीधे काशी के आसमान में अपनी गर्जना करेंगे।प्रयागराज के बाद उत्तर प्रदेश में यह अपनी तरह का दूसरा सबसे बड़ा एयर शो होगा। प्रशासन और वायुसेना की टीमों ने नमो घाट और गंगा पार रेती (धंसा) का निरीक्षण किया है, ताकि लाखों की संख्या में जुटने वाले दर्शकों के बैठने और सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जा सके। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में काशी का आसमान भारतीय वायुसेना के शौर्य से जगमगा उठेगा।

More Stories
सहारनपुर27जुलाई26*कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के दामाद शायान मसूद थामेंगे सपा का दामन*
मैनपुरी27जुलाई26*मामूली कहा सुनी के बाद देवर ने भाभी की गर्दन में धार दार हथियार से किया हमला
लखनऊ27जुलाई26*गुरु पूर्णिमा पर सीएम ने लिखी पाती, समझाया गुरु का महत्व*