नई दिल्ली९ जून २०२६ * भारत ने रचा इतिहास, ये वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाला दुनिया का पहला देश, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड तो आसपास भी नहीं
नई दिल्ली: भारत ने अफगानिस्तान को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में पारी और 300 रनों से हरा दिया. भारत ने इसी के साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. भारत इंटरनेशनल क्रिकेट में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसे देश तो भारत के आसपास भी नहीं हैं.
भारत का यह अफगानिस्तान के खिलाफ लगातार 15वां मैच था, जिसमें उसे हार नहीं मिली. भारत ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सभी फॉर्मेट्स को मिलाकर, अफगानिस्तान के खिलाफ लगातार 15 मैचों में 12वीं जीत दर्ज की है. इसके साथ ही भारत दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है, जिसने किसी एक प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ लगातार 15 मैच बिना हारे खेले हैं.
इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे लंबा जीत का सिलसिला:
1.भारत – विरुद्ध अफगानिस्तान (2010–2026) – 15 मैचों में 12 जीत (2 टाई और 1 बेनतीजा)
2.न्यूजीलैंड – विरुद्ध आयरलैंड (2007–2026) 13 मैचों में 13 जीत
3.युगांडा – विरुद्ध नाइजीरिया (2021–2025) 13 मैचों में 13 जीत
4.मलेशिया – विरुद्ध थाईलैंड (2019–2025) 12 मैचों में 11 जीत (1 बेनतीजा)
5.केमैन – विरुद्ध बहामास (2022–2025) 11 मैचों में 11 जीत
6.भारत – विरुद्ध आयरलैंड (2007–2024) 11 मैचों में 11 जीत
अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड:
भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए 15 मैचों में से केवल एक मैच (अक्टूबर 2023 में T20I) बारिश के कारण रद्द हुआ था, और दो अन्य मैच टाई रहे थे. पहला टाई मैच 2018 एशिया कप के दौरान दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया वनडे मैच था. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत के सामने अफगानिस्तान ने 252 रनों का लक्ष्य रखा, जिसमें ओपनर मोहम्मद शहजाद ने 118 गेंदों पर शानदार 124 रन बनाए थे. दूसरी पारी में, रवींद्र जडेजा आखिरी से ठीक पहले वाली गेंद पर आउट होने वाले अंतिम बल्लेबाज बने. इस मैच के लिए कोई सुपर-ओवर नहीं रखा गया था.
एक मैच में दो सुपर ओवर हुए:
इसके बाद साल 2024 में एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई एक बाइलेटरल T20I सीरीज के मैच में दो सुपर ओवर हुए. कप्तान रोहित शर्मा के 69 गेंदों में 121 रन और रिंकू सिंह के 39 गेंदों में 69 रनों की बदौलत भारत ने पहली पारी में 212/4 का स्कोर बनाया. अफगानिस्तान के लिए टॉप-3 बल्लेबाजों में से हर एक ने हाफ-सेंचुरी लगाई और मैच टाई करवा दिया.

More Stories
शामली ९ जून २०२६ * प्रेम विवाह के चलते नाराज सेल ने बहनोई की गोली मारकर हत्या के दी
सुल्तानपुर ९ जून २०२६ *आंधी-पानी में ट्रैक्टर पर गिरा पेड़, चालक ने कूदकर बचाई जान
वाराणसी ९जुन २०२६ * प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से एक नया कीर्तिमान और जुड़ने जा रहा है.