वाराणसी २२ दिसंबर २५ * जंसा थाना क्षेत्र अंतर्गत गहरपुर रेलवे फाटक के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा
जंसा थाना क्षेत्र अंतर्गत गहरपुर रेलवे फाटक के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां चलती ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही जंसा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भिजवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों के अनुसार, घायल व्यक्ति अचेत अवस्था में था और उसने अपना नाम विनोद तथा पता रेवती, जनपद बलिया बताया था। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा मृतक की शिनाख्त और परिजनों से संपर्क का प्रयास किया जा रहा है।

More Stories
मथुरा 21 जून 26*महिला से मोबाइल छीनने बाले 02 व्यक्ति मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार
मथुरा 21 जून 26* जनता के सहयोग से एक अवैध तमंचा धारक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।*
बांदा 21 जून 26*साधु की कुल्हाड़ी और डंडों से पीटकर हत्या, अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज*