लॉकडाउन में सपा नेता फुरकान कुरैशी ने की लोगो की मदद
लोनी: लोनी में लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की मदद के लिए लोगों ने अपने दिल के दरवाजे खोल दिए। तमाम ऐसे लोग थे, जिन्होंने मदद के लिए अपनी जमापूंजी तक लगा दी और बिना किसी स्वार्थ के दिन-रात जुटे रहे। जगह-जगह लंगर लगे। कई जरूरतमंदों को राशन किट बांटी। कई ऐसे बच्चे भी थे, जिन्होंने अपनी गुल्लक तक तोड़ दी। जिसकी जितनी क्षमता थी, उतनी मदद की। लॉकडाउन को पूरे एक साल होने पर कुछ ऐसी मिसालें, जिन्होंने समाजसेवा कर लोगों का दिल जीत लिया।
समाजवादी पार्टी के नेता फुरकान कुरैशी ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से कई लोगों के पास राशन नहीं है तो वे अपनी गाड़ी उठाकर लोगों को राशन बांटने निकल गए। पांच महीने तक वह रोजाना लोगों को राशन बांटने जाते थे। उन्होंने एक राशन किट तैयार की थी, जिनमें दस किलो आटा, चाय पत्ती, चीनी, छह किलो दाल, मसाले व दूध का पैकेट ,ऑक्सीजन सिलेंडर रहता था। बेजुबान जानवरों व पक्षियों को भी उन्होंने दाना-पानी दिया।

More Stories
भोपाल18अगस्त26*सीएम डॉ. मोहन ने लिए अहम फैसले, एमपी के विकास के लिए 1 लाख 46 हजार करोड़ रुपये स्वीकृत*
नई दिल्ली18अगस्त26*दिल्ली में CPI की महत्वपूर्ण बैठक, 1 सितंबर की विशाल रैली को लेकर हुई चर्चा
कानपुर देहात 18 अगस्त 2026*जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम मे खण्ड शिक्षा अधिकारियों और जिला समन्वयक ने बच्चों के साथ किया मध्यान्ह भोजन।*