लखीमपुर खीरी25अगस्त2026*लखीमपुर खीरी बुलेटिन
लखीमपुर खीरी● सिंगाही क्षेत्र के ऐली गांव में 85 वर्षीय महिला से दिनदहाड़े लूट और मारपीट के मामले में पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़िता से जानकारी ली
● मोहम्मदी के बरबर रोड स्थित सिटी मैरिज लॉन में अज्ञात कारणों से आग लग गई, सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया
● लखीमपुर सदर कोतवाली क्षेत्र की एक पुलिस चौकी पर महिला से मारपीट का आरोप सामने आया है, एक पुरुष सिपाही पर डंडे और थप्पड़ों से पीटने का आरोप है, महिला का शांतिभंग की धारा 151 में चालान किए जाने की भी चर्चा है, मामले में पुलिस के आधिकारिक पक्ष और जांच का इंतजार
● निघासन के लुधौरी वन रेंज क्षेत्र के हीरालाल पुरवा गांव में पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हुआ, तेंदुए के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली
● बेलरायां वन रेंज क्षेत्र के बथुआ बीट स्थित प्रधानपुरवा गांव में भी पिंजरे में तेंदुआ कैद हुआ, तेंदुए के पकड़े जाने से ग्रामीणों में राहत, अब तक कुल 15 तेंदुए पिंजड़े में कैद हो चुके हैं
वाया खीरी न्यूज़ अपडेट
More Stories
हल्द्वानी9अक्टूबर2026* ग्राफ़िक एरा हल्द्वानी में दो दिवसीय राज्य स्तरीय सेमिनार का हुआ सफल समापन
महोबा 9 अक्टूबर 26*दबंग पड़ोसी ने घर में घुसकर मां-बेटे को पीटा, पीड़िता ने कोतवाली में दी तहरीर
हरिद्वार 9 अक्टूबर 26*व्यापार आयोग की ट्रस्टी संगीता बंसल से खास बातचीत: नाम के पीछे की सोच और समाज सेवा का संकल्प