लखीमपुर खीरी21मई26*बूंदी के लड्डू खाने से हुई तवियत खराब, खाद्य सुरक्षा आधिकारी की दिया शिकायती पत्र
लखीमपुर खीरी — शहर के प्रसिद्ध मिष्ठान प्रतिष्ठान “मिठाई वाला” के खिलाफ जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया है। शिकायतकर्ता आदर्श कुमार सक्सेना ने आरोप लगाया है कि 18 मई की रात मुख्य बाजार स्थित दुकान से खरीदे गए बूंदी के लड्डुओं का स्वाद खराब था और उन्हें खाने के बाद तबीयत बिगड़ गई।
शिकायत में कहा गया है कि जब दुकान पर शिकायत करने पहुंचे तो संचालक ने खुद और अपने कर्मचारियों को वही लड्डू खिलाकर उन्हें गलत साबित करने का प्रयास किया। शिकायतकर्ता ने मिठाइयों में इस्तेमाल होने वाले घी की उच्च स्तरीय प्रयोगशाला से जांच कराने की मांग की है। साथ ही दुकान के बोर्ड से “शुद्ध देसी घी से निर्मित मिठाइयां” लिखावट हटाने की भी मांग उठाई गई है।
प्रार्थना पत्र में यह भी कहा गया है कि दुकान पर ग्राहकों को बिल दिए जाएं और मिठाई डिब्बे सहित सही वजन में बेची जाए। शिकायतकर्ता ने 19 और 20 मई की सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने की मांग भी की है।

More Stories
लखनऊ ७ जुलाई २६*फर्टिलाइजर कंपनियों की मनमानी से प्रदेश के खुदरा खाद व्यापारी संकट में, सरकार से हस्तक्षेप की मांग
तिरुपति ७ जुलाई २६*आस्था के आगे हारी 116 साल की उम्र, 11 किलोमीटर पैदल चलकर तिरुमला पहुंचीं नवनीतम्मा; कराया गया VVIP दर्शन
पुणे७ जुलाई २६*पुलिस ने बिश्नोई गैंग के 4 आरोपी दबोचे, कमिश्नर अमितेश कुमार बोले — व्यापारी न घबराएँ_*