August 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखीमपुर खीरी1अगस्त2026*लखीमपुर खीरी समाचार बुलेटिन

लखीमपुर खीरी1अगस्त2026*लखीमपुर खीरी समाचार बुलेटिन

लखीमपुर खीरी1अगस्त2026*लखीमपुर खीरी समाचार बुलेटिन

● अंतरजनपदीय साइबर ठग गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार, साइबर क्राइम पुलिस ने लखनऊ-बहराइच मार्ग पर अमृतागंज नहर पुलिया के पास यात्री भवन से आरोपियों को पकड़ा, बड़ी संख्या में सिम कार्ड और साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद, फर्जी सिम के जरिए ठगी करने वाले गिरोह के नेटवर्क की जांच जारी

● नाव पलटने के हादसे में तीसरे दिन मिली सफलता, एनडीआरएफ की टीम को लापता युवक का ग्रंट नंबर 12 के पास शव मिलने की सूचना

● गोला में सावन के पहले सोमवार को लेकर तैयारियों की समीक्षा, डीएम अंजनी कुमार सिंह और एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने विधायक अमन गिरी व नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला ‘रिंकू’ के साथ नीलकंठ मैदान में बैठक की, सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश

● शारदा घाट पर कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, एडिशनल एसपी अमित कुमार राय ने रामनगर कलां शारदा घाट का ट्रैक्टर से निरीक्षण किया, बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड, गोताखोर और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश

● ओयल में सावन को लेकर यातायात डायवर्जन, बेहजम तिराहे के पास से हाईवे पर यातायात परिवर्तित, सीतापुर की ओर से आने वाले वाहनों को बेहजम होते हुए लखीमपुर भेजा जा रहा, सावन माह में शनिवार, सोमवार और मंगलवार को लागू रहेगी व्यवस्था

● भीरा क्षेत्र में सर्पदंश से 27 वर्षीय युवक की मौत, मझौरा गांव निवासी राकेश कुमार वर्मा को रेलवे पुल के पास सांप ने डसा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत, परिवार में मातम

वाया खीरी न्यूज़ अपडेट