लखीमपुर खीरी14अगस्त26*मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।
लखीमपुर खीरी के उचौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम डुडौलिया में मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, करीब एक सप्ताह पहले हुई मारपीट में महिला का गर्भपात हो गया था। महिला ने खुद सीओ मोहम्मदी और इंस्पेक्टर उचौलिया से न्याय की गुहार लगाई थी और आरोप लगाया था कि विपक्षियों की पिटाई से उसका गर्भपात हुआ है, लेकिन पुलिस ने केवल मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और धाराएं नहीं बढ़ाईं। हालत में सुधार न होने पर इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है।
More Stories
मुजफ्फरनगर 28 सितंबर 26* शहीदे आजम सरदार भगत सिंह को उनकी जयंती पर देश प्रेम और बलिदान के लिए याद किया*
अयोध्या 28 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मुजफ्फरनगर 28 सितंबर 26*प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन चौंपियनशिप में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज के शिव चौधरी ने जीता स्वर्ण पदक