लखीमपुर खीरी 21दिसम्बर 25*नकली सोने की ईंट दिखाकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को निघासन पुलिस ने गिरफ्तार किया
निघासन खीरी*नकली सोने की ईंट दिखाकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को निघासन पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोप है कि दोनों ठगों ने नेपाल के लोगों को नकली सोने की ईंट का टुकड़ा दिखाकर करीब डेढ़ लाख रुपये की ठगी की।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 3.22 ग्राम पीली धातु का टुकड़ा, एक डिस्कवर बाइक और नेपाली मुद्रा बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी सिंगाही और पढ़ुआ थाना क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। निघासन पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

More Stories
सद्गुरु महात्मा सुशील कुमार जी के 24वें महानिर्वाण दिवस पर अश्रुपूर्ण श्रद्धाँजली
रीवा 23 अप्रैल26*शराब ठेकेदार के गुर्गों की दबंगई, आदिवासी युवक पर अवैध शराब बिक्री के लिए बनाया दबाव
कानपुर नगर 23अप्रैल26*🏆 हार्दिक बधाई और गौरव का क्षण! 🌟