लखनऊ7जून26*यूपी पुलिस आरक्षी सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा 8 से 10 जून के बीच, तैयारी पूरी
लखनऊ*उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा होनी है
परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संबंधित जिलों के स्ट्रांग रूम में पहुंचा दिए गए हैं।
प्रश्नपत्रों के परिवहन और भंडारण की पूरी प्रक्रिया की निगरानी नामित नोडल अधिकारियों की देखरेख में की जा रही है।
वहीं, परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए एसटीएफ, साइबर सेल और जिला पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित होगी।
परीक्षा में लाखों अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है।
इसे देखते हुए परीक्षा केंद्रों, स्ट्रांग रूम और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।
पेपर लीक, सॉल्वर गैंग और नकल माफिया पर शिकंजा कसने के लिए एसटीएफ की विशेष टीमें सक्रिय कर दी गई हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर व्हाट्सएप, टेलीग्राम, फेसबुक और अन्य डिजिटल माध्यमों की चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है !!

More Stories
भागलपुर25जुलाई26*छात्र का हुजूम उतरे सड़क पर छात्रों ने मचाया बवाल,कई वाहनों को किया तोड़फोड़,
लखनऊ25जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली25जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*🔳 दोपहर_समाचार 🔳*