लखनऊ5अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ, विधानसभा पर समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन, सदन की कार्यवाही से पहले सपा का प्रदर्शन, राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर प्रदर्शन, दान पात्र लेकर बैठे सपा विधायक प्रदर्शन कर रहे, सपा विधायक सचिन यादव भी धरने पर बैठे हैं, कल सचिन यादव सत्र से निष्कासित किए गए थे
➡लखनऊ, लखनऊ के मड़ियांव इलाके में लूट की घटना, महिला को बंधक बनाकर डेढ़ लाख की लूट, अल्लूनगर में घर में घुसकर जेवर ले गए बदमाश, लोहे की रॉड लेकर घर में घुसे थे बदमाश, महिला को बंधक बनाया, लूट ले गए जेवर
➡प्रतापगढ़, यूपी संस्कृत बोर्ड 2026 के टॉपर पर केस दर्ज, टॉपर रजनीश यादव पर जालसाजी का आरोप, नाम और जन्मतिथि में हेरफेर करने का आरोप, हेरफेर करके प्रवेश और परीक्षा देने का है आरोप, पड़ोसी जगत प्रसाद की शिकायत पर केस दर्ज, आधार और राशन कार्ड में नाम था अजय कुमार, दस्तावेजों में हेरफेर करके नाम रजनीश किया, यदुनाथपुर के स्कूल से प्रदेश में किया था टॉप, आसपुर देवसरा क्षेत्र का रहने वाले है रजनीश
➡अमेठी, मानसिंह पुरवा में हुए हत्याकांड का मामला, 36 घंटे बाद भी नहीं हुआ अंतिम संस्कार, मृतक की पत्नी दिल्ली से पहुंची अपने घर, सभी हत्यारों को गोली मारने की मांग की, बुलडोजर कार्रवाई की जाए- मृतक की पत्नी, मैं भी मौजूद होती तो मुझे भी मार देते- पत्नी, अपने चाचा, परिजन पर लगाया हत्या का आरोप, हमारी शादी से नहीं खुश था परिवार- पत्नी
➡रायबरेली, 3 छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, स्कूल से घर लौटते समय छेड़छाड़ का आरोप, गांव के ही 4 युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं ने परिजनों को दी सूचना, परिजनों से आरोपियों ने की मारपीट, तीनों छात्राओं ने कैमरे पर बताई आपबीती, नसीराबाद थाना क्षेत्र का मामला
➡अलीगढ़, गोमती एक्सप्रेस में प्रसूता की डिलीवरी, ट्रेन में बच्ची का हुआ जन्म, दोनों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, दोनों की हालत बताई जा रही है स्थिर, दंपति दिल्ली से औरैया जा रहा था, महिला ओखला के एसआई हॉस्पिटल में भर्ती थी, प्रसूता ने अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाए, जबरन ऑपरेशन कराने का दबाव बनाया, डॉक्टर और स्टाफ पर धमकाने का भी आरोप, मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देने का आरोप, गंतव्य दिबियापुर थाना क्षेत्र का मामला
➡बरेली, संपत्ति के लिए बेटा-बहू बने मां के हत्यारे, 2 भाइयों में बंटवारे के लिए हुआ था झगड़ा, बड़ा बेटा, उसकी पत्नी ने मां की हत्या करी, सुबह मिला 60 वर्षीय मां का लहूलुहान शव, 60 बीघा जमीन के बंटवारे को लेकर हत्या, इलाके में सनसनी, आरोपी बेटा-बहू फरार, सिरौली के मोहर सिंग गौटिया गांव की वारदात
➡हरदोई, दहेज के लिए महिला की हत्या का आरोप, मौत से पहले चोट लगी कई फोटो वायरल, फंदे पर लटका मिला था सुभाषिनी का शव, परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया, सवायजपुर में संदिग्ध अवस्था में मिला शव, ससुराल पक्ष से पुलिस हिरासत में पूछताछ जारी
➡पीलीभीत, धन्वन्तरि अस्पताल में लापरवाही से मौत मामला, हाथ के ऑपरेशन के दौरान मरीज की मौत हुई थी, अस्पताल के 2 डॉक्टरों पर मुकदमा दर्ज किया गया, पीएम के बाद अंतिम संस्कार से परिजनों का इनकार, डॉक्टर अक्षत पांडेय पर लगाया लापरवाही का आरोप, शहर कोतवाली क्षेत्र के धन्वन्तरि अस्पताल की घटना
➡पीलीभीत, बीसलपुर तहसील में वसूली में कानूनगो अरेस्ट, एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, किसान से 10 हजार लेते हुए रंगे हाथ दबोचा, बीसलपुर तहसील में कानूनगा हरिज्ञान अरेस्ट, टीम कानूनगो को सुनगढ़ी कोतवाली लेकर पहुंची
➡सहारनपुर, दलित युवक को घर से बुलाकर पीटा, गांव के ही तीन युवकों पर गंभीर आरोप, पिटाई के बाद जंगल में फेंककर फरार, तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, थाना फतेहपुर के दतौली मुगल की घटना
➡सीतापुर, दोस्तों ने दोस्त को गोलियों से भूनकर मारा, अस्पताल से लखनऊ ले जाते समय मौत, बियर खरीदने के लिए तीनों में हुआ विवाद, गोलियां मारकर सलमान को उतारा मौत के घाट, रजत मिश्रा, भैरव मिश्रा वारदात के बाद फरार, गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाके में सनसनी, शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीगंज की वारदात
➡नोएडा, नोएडा में बृजभूषण शरण सिंह का हुआ स्वागत, समर्थकों ने किया फूल मालाओं से जोरदार स्वागत, कोर्ट से बरी होने के बाद नोएडा में की प्रेस वार्ता, मैंने खुद को कभी अपराधी नहीं माना- बृजभूषण, पूरे तरीके से मेरे खिलाफ साजिश रची- बृजभूषण, आम आदमी पार्टी, टीएमसी पर भी बरसे बृजभूषण
➡हमीरपुर, फास्ट फूड ठेला बना लड़ाई झगड़े की वजह, फास्ट फूड ठेला संचालक ने मचाया उत्पात, पत्नी, बेटियों के साथ मिलकर हंगामा किया, दो पक्षों के बीच भयंकर मारपीट का वीडियो, समझाने आए लोगों से भी की बदसलूकी, सदर के महिला थाने के बगल का मामला
➡गोरखपुर, MMMUT का 11वां दीक्षांत समारोह आज, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी अध्यक्षता, HPCL के CMD विकास कौशल होंगे मुख्य अतिथि, समारोह में 1522 विद्यार्थियों को मिलेगी डिग्री, मंत्री आशीष पटेल विशिष्ठ अतिथि होंगे
➡दिल्ली, केंद्र सरकार ने आज-कल मेटा को तलब किया, मेटा की ग्लोबल टीम 5 और 6 अगस्त को तलब, PM का वीडियो हटाने पर जवाब मांगेगी सरकार, बैठक में कंटेंट मॉडरेशन पर भी चर्चा हो सकती है, प्लेटफॉर्म जवाबदेही जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी.

More Stories
लखनऊ5अगस्त26*60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा, 100 करोड़ का प्रावधान किया….*
उत्तर प्रदेश5अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*
सहारनपुर5अगस्त26*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने कांवड़ कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण….