लखनऊ4जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ, लखनऊ TGT परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, परीक्षा के दौरान 4 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए, बायोमेट्रिक सत्यापन में गड़बड़ी सामने आई, दस्तावेज जांच में भी बड़ा खुलासा हुआ, असली अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा दे रहे थे, चारबाग केंद्र पर एक आरोपी पकड़ा गया, बादशाहनगर केंद्र पर भी कार्रवाई हुई, आर्यनगर परीक्षा केंद्र से फर्जी परीक्षार्थी मिला, अमीनाबाद केंद्र पर भी एक आरोपी अरेस्ट, फिंगरप्रिंट मिलान में गड़बड़ी पाई गई, फेस ID, आधार विवरण भी मिसमैच मिले, आरोपियों को पुलिस के हवाले किया गया, हुसैनगंज थाने में मुकदमा दर्ज, महानगर थाने, नाका हिंडोला थाने में केस, अमीनाबाद थाने में भी रिपोर्ट दर्ज, पकड़े गए आरोपी जौनपुर के निवासी, आजमगढ़ से भी एक आरोपी पकड़ा गया, प्रयागराज का रहने वाला आरोपी भी शामिल, अंबेडकर नगर का निवासी भी गिरफ्त में, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ने जांच तेज की
➡लखनऊ, गैंगस्टर एक्ट मामले में रिजवान जहीर को राहत, हाईकोर्ट ने गैंगस्टर की कार्रवाई रद्द की, दामाद रमीज़ नेमत को भी कोर्ट से राहत, पुलिस-प्रशासन कानूनी शर्तें पूरी नहीं कर सके, व्यवस्था प्रभावित होने का सबूत नहीं मिला, आर्थिक लाभ के लिए अपराध का भी प्रमाण नहीं, 26 मई को फैसला सुरक्षित रखा गया था, 29 मई को हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया, मामला बलरामपुर के तुलसीपुर थाने से जुड़ा, रमीज़ को गिरोह का सरगना बताया गया था, रिजवान जहीर को गिरोह का सदस्य बताया था, गैंगचार्ट में 2 मुकदमों को बनाया गया था आधार
➡दिल्ली, तमिलनाडु राज्यसभा चुनाव को लेकर फैसला, TVK गठबंधन ने कांग्रेस को दी राज्यसभा सीट, 18 जून को होगा राज्यसभा चुनाव, तमिलनाडु से भरी जाएगी एक सीट, गठबंधन की ओर से कांग्रेस उतारेगी उम्मीदवार, सीट बंटवारे पर TVK-कांग्रेस में सहमति, राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को जिम्मेदारी, 18 जून के चुनाव के लिए कांग्रेस की तैयारी तेज़
➡दिल्ली, CBSE री-चेकिंग पोर्टल पर छात्रों की भारी भीड़, 56 हजार से ज्यादा आवेदन जमा हो चुके हैं, वेबसाइट पर साइबर हमले की कोशिश हुई, हालांकि उसे समय रहते रोक दिया गया, CBSE ने कहा पोर्टल सुचारू रूप से चल रही, तकनीकी टीमें लगातार निगरानी कर रही- CBSE
➡सहारनपुर, 1 लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर, मुठभेड़ में हुई मौत की होगी मजिस्ट्रियल जांच, जिला मजिस्ट्रेट ने एसडीएम को दिए आदेश, एसडीएम सदर को जांच अधिकारी किया नामित, पुलिस, बदमाशों के बीच हुई थी मुठभेड़, मुठभेड़ में थानाध्यक्ष, एक मुख्य आरक्षी घायल
➡रायबरेली, दवा कारोबारियों से मारपीट का आरोप, कार सवार बदमाशों पर लूट का आरोप, दवा से भरा बैग, नकदी छीनने का आरोप, कारोबारी हरियाणा के कुरुक्षेत्र का निवासी, हरचंदपुर कस्बे में दवा बिक्री के दौरान घटना, 50 हजार रुपये की दवा लूटने का आरोप, 17 हजार नकद छीनने की भी शिकायत, पुलिस ने लूट की वारदात से किया इंकार, रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद की बात, शिकायत मिलने पर जांच में जुटी पुलिस, हरचंदपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही घटना
➡बिहार, बिहार के मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर, अस्पताल में लगी भीषण आग, हादसे में 7 लोगों के मरने की पुष्टि, ICU में फंसे मरीजों को निकाला गया, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
➡आगरा, रोडवेज में सुरक्षा गार्ड की दबंगई, बिना पैसा लिए खड़ी नहीं होने देता रोडवेज बस, विभाग की नहीं गार्ड की मर्जी पर रुकती बस, विरोध करने पर परिचालक को देता धमकी, धमकी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल, आगरा के ISBT बस अड्डे का मामला
➡हापुड़, पत्नी, प्रेमी पर धमकी देने का आरोप, हत्या करने की साजिश रचने का आरोप, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, थाना सिम्भावली क्षेत्र का मामला
➡हापुड़, उद्योगपति की कोठी में डकैती मामला, 48 घंटे बाद भी 7 टीमों के हाथ खाली, क्षेत्र के सैकड़ों सीसीटीवी खंगाले गए, गन पॉइंट पर बदमाशों ने डकैती की थी, थाना देहात क्षेत्र के गढ़ रोड़ का मामला
➡बहराइच, अज्ञात ID के खिलाफ FIR दर्ज, सोशल मीडिया पर बनी अज्ञात ID, भाजपा का लोगों लगाकर बनाई ID, रूकसाना खातून के नाम से बनी फर्ज ID, BJP सोशल मीडिया प्रभारी की तहरीर पर FIR, SP को दिया गया शिकायती पत्र
➡मुजफ्फरनगर, पुलिस और गौकश के बीच मुठभेड़, मुठभेड़ में गौकश गेंदा हुआ घायल, शातिर गौकश रहीस रियावली का निवासी, कब्जे से बाइक, एक तमंचा बरामद, रतनपुरी थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़
➡मुरादाबाद, RLD की विजय संकल्प महारैली आज, ठाकुरद्वारा के इंटर कॉलेज मैदान में महारैली, चौधरी जयंत सिंह महारैली को संबोधित करेंगे, RLD महासचिव अनिल दुबे ने ऐतिहासिक रैली बताया, मुरादाबाद में कार्यकर्ता रैली को सफल बनाने में जुटे
➡दिल्ली, मालवीय नगर में होटल में अग्निकांड का मामला, भीषण अग्निकांड में 21 की मौत, कई लोग घायल, होटल के मालिक लवकेश बजाज की गिरफ्तारी, आज साकेत कोर्ट में पेश किया जाएगा लवकेश
➡हापुड़, आज हापुड़ आएंगे जिला प्रभारी मंत्री केपी मलिक, हापुड़ कलेक्ट्रेट में अधिकारियों से करेंगे वार्ता, प्रभारी मंत्री बनने के बाद पहली बार आएंगे
➡गाजीपुर, 1 लाख का इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर, विनीत राय हत्याकांड का आरोपी था कमलेश, पुलिस की फायरिंग में मारा गया बदमाश, होटल कारोबारी हत्याकांड के बाद से था फरार, कटरा गैंग के सरगना शंकर पाण्डेय पर भी इनाम, शंकर पाण्डेय पर भी 1 लाख का इनाम, पुलिस सभी आरोपियों की तलाश में जुटी, सदर कोतवाली क्षेत्र के कुर्था में हुई कार्रवाई
➡दिल्ली, मालवीय नगर होटल अग्निकांड मामला, होटल अग्निकांड की होगी उच्चस्तरीय जांच, दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही ने आदेश दिए, MCD आयुक्त को जांच के आदेश दिए, 3 दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश, लापरवाही मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई, कर्मचारी दोषी पाए गए तो नहीं बख्शे जाएंगे, महापौर ने जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश… !!
[04/06, 09:33] Indra Kumar Singh Barabanki: लखनऊ: प्रदेश सरकार न्यायालयों में सरकार की ओर से पैरवी करने वाले सरकारी अधिवक्ताओं की फीस और रिटेनरशिप में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने जा रही है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में न्याय विभाग के इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिल सकती है। जिला न्यायालयों के अधिवक्ताओं का वर्ष 2016 से व महाधिवक्ता का वर्ष 2012 से रिटेनरशिप व फीस नहीं बढ़ी है।
कैबिनेट की बैठक में विभिन्न विभागों के करीब डेढ़ दर्जन से अधिक प्रस्ताव आने की उम्मीद है। अहम प्रस्तावों में सरकारी मुकदमों की पैरवी करने वाले अधिवक्ताओं की फीस में बढ़ोतरी का प्रस्ताव है।
जिला न्यायालयों में तैनात जिला शासकीय अधिवक्ताओं की मासिक रिटेनरशिप नौ हजार से बढ़कर 14 हजार रुपये तक हो सकती है। प्रति सुनवाई फीस भी 1650 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये की जा सकती है।
अपर जिला शासकीय अधिवक्ताओं (एडीजीसी) की रिटेनरशिप 7,200 रुपये से बढ़ाकर 11 हजार रुपये तथा प्रति सुनवाई फीस 1,500 रुपये से बढ़ाकर 2,300 रुपये करने की तैयारी है।
महाधिवक्ता की वर्तमान में 75 हजार रुपये मासिक रिटेनरशिप को बढ़ाकर 1.25 लाख रुपये करने का प्रस्ताव है। उनकी बहस की फीस भी 40 हजार रुपये से बढ़ाकर 60 हजार रुपये करने का प्रस्ताव है। वहीं अपर महाधिवक्ताओं की रिटेनरशिप और फीस में लगभग 50 प्रतिशत वृद्धि का सुझाव दिया गया है।
सुप्रीम कोर्ट में सरकार का पक्ष रखने वाले अधिवक्ताओं की रिटेनरशिप और प्रति सुनवाई फीस भी बढ़ाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा खाद्य एवं रसद विभाग की मक्का क्रय नीति भी कैबिनेट के समक्ष आ सकती है।
साथ ही कारागार विभाग, सिंचाई विभाग, आबकारी विभाग, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति, स्वास्थ्य, नागरिक सुरक्षा, कृषि व स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के प्रस्ताव भी आने की संभावना है।
वहीं, कैबिनेट में मुरादाबाद, औरैया, ललितपुर, कानपुर नगर व भदोही में नई जेल बनाने के लिए धनराशि जारी किए जाने संबंधी प्रस्ताव को भी स्वीकृति मिल सकती है।

More Stories
नई दिल्ली4जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली4जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर गुरुवार*आज का राशिफल*
नई दिल्ली4जून26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*